{"_id":"69c9829d0919f0cbb60016cc","slug":"distance-education-only-150-applications-received-for-1140-seats-bareilly-news-c-4-bly1053-853397-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूरस्थ शिक्षा: 1140 सीटों पर आए सिर्फ 150 आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूरस्थ शिक्षा: 1140 सीटों पर आए सिर्फ 150 आवेदन
Mon, 30 Mar 2026 01:20 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 30 Mar 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के सेंटर ऑफ डिस्टेंस एजुकेशन (दूरस्थ शिक्षा) के ऑनलाइन व डिस्टेंस लर्निंग के तहत 12 कोर्स में 1140 सीटों पर महज 150 आवेदन आए हैं। विश्वविद्यालय की ओर से आय बढ़ाने पर जोर देने के बीच आवेदनों की कम संख्या चिता का विषय बनी हुई है। प्रथम चरण में कम आवेदनों के चलते प्रोफेशनल कोर्स भी डिस्टेंस मोड में शामिल किए गए थे। इसके बाद भी स्थिति नहीं सुधरी।
रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से डिस्टेंस लर्निंग के तहत दूसरे चरण के आवेदन की प्रक्रिया 24 मार्च को समाप्त हो चुकी है। हालांकि, फीस जमा करने के लिए अब भी विंडो खुली हुई है। दूसरे चरण में आठ अलग-अलग कोर्स में आवेदन मांगे गए थे।
ऑनलाइन मोड में बीए में हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, इतिहास, राजनीति शास्त्र, शिक्षाशास्त्र, उर्दू व अन्य और परास्नातक में एमएससी गणित, एमकॉम, एमए अर्थशास्त्र, एमए हिंदी, एमए अंग्रेजी, एमए इतिहास, एमए शिक्षाशास्त्र शामिल हैं। वहीं, ओपन डिस्टेंस लर्निंग के तहत बीकॉम, एमबीए मार्केटिंग, पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन डिजिटल जर्नलिज्म (पीजीडीसीए), एमए सोशल वर्क शामिल हैं।
विज्ञापन
दूसरे चरण में फीस जमा करने की अंतिम तिथि 30 मार्च है। इस बार सभी आठ पाठ्यक्रमों में कुल 150 आवेदन आए हैं। फीस जमा करने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद साफ होगा कि कुल कितने विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया।
पहले चरण में आठ कोर्स में मात्र 42 आवेदन आए थे। इस बार चार अतिरिक्त कोर्स जुड़ने के बाद क्या फर्क आया है इसकी जानकारी भी फीस जमा होने के बाद ही साफ हो पाएगी। पहले चरण में आठ कोर्स में कुल सीटें 780 थीं। द्वितीय चरण में इन सीटों की संख्या बढ़कर 1140 हुई हैं।
सेंटर ऑफ डिस्टेंस एजुकेशन में किस कोर्स की कितनी फीस
कोर्स फीस
एमए अंग्रेजी 8000
एमए हिंदी 8000
एमए कॉमर्स 12000
एमए इतिहास 8000
एमएससी गणित 12000
बीए(तीन विषयों के साथ) 6000
एमए शिक्षा शास्त्र 8000
एमए अर्थशास्त्र 8000
बीकॉम 8000
एमए सोशल वर्क 8000
एमबीए मार्केटिंग 25000
पीजीडीजेएमसी 6000
वर्जन-
इस बार पहले से अधिक आवेदन आए हैं, लेकिन असल तस्वीर तब साफ होगी जब छात्र-छात्राएं फीस जमा कर देंगे। तब कहा जा सकेगा कि कितने छात्रों ने प्रवेश पूर्ण रूप से ले लिया है। - प्रो. राकेश मौर्य, उप निदेशक, सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन