{"_id":"6918ef652367b8d8f00f3b97","slug":"dispute-between-two-parties-over-illegal-mining-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-3272-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अवैध खनन को लेकर दो पक्षों में विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अवैध खनन को लेकर दो पक्षों में विवाद
विज्ञापन
मीरगंज। थाना क्षेत्र के गांव परौरा में अवैध खनन को लेकर दो पक्षों ने एक दूसरे पर जानलेवा हमले का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी है।
पुलिस के अनुसार नथपुरा निवासी रविंद्र गंगवार उर्फ रवि ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि शुक्रवार की रात उन्हें कुछ लोगों ने दियोसास अड्डा पर फोन करके धोखे से बुलाया गया। वहां 20 लोगों मौजूद रहे, जिनमें से किसी ने तमंचे से फायर कर दिया। किसी तरह वहां से भाग निकले। परौरा निवासी संसार सिंह ने अपनी शिकायत में कहा कि दो दिन पहले रविन्द्र उर्फ रवि, दो अज्ञात लोग उनके खेत में बिना किसी खनन अनुमति के मिट्टी खनन करते पाए गए। शुक्रवार की शाम ये लोग जेसीबी व ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर दोबारा पहुंचे और विरोध पर उन्हें गाली-गलौज व तमंचा दिखाकर जान से मारने को धमकाने लगे। वह अपने को घिरता देख जान बचाकर भाग आए। लोगों ने बताया पूरे विवाद की जड़ अवैध खनन है। मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जानलेवा हमला, गाली-गलौज और अवैध असलहा दिखाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।
प्रभारी निरीक्षक मीरगंज संजय तोमर का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर मिली थी, जिनकी जांच की गई तो आरोप झूठे पाए गए हैं। इनका आपस में पहले से मनमुटाव चल रहा है। संवाद