{"_id":"66fc85379ccde9981b01ca47","slug":"discussion-held-for-work-plan-and-assessment-of-nipun-vidyalaya-bareilly-news-c-186-1-sbly1011-101228-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, ससुराली फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, ससुराली फरार
विज्ञापन
भमोरा। फाईल फोटो शाकुन्तला-स्वजन
भमोरा। थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पड़ोसियों से सूचना के बाद पहुंचे परिजनों ने ससुरालियों पर बेटी की हत्या करने का लगाया है। हालांकि घटना के बाद ससुरालीजन फरार हो गए। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
शाहजहांपुर के थाना जैतीपुर के गांव नदीई आलमपुर निवासी सोनपाल ने बताया कि उन्हें बेटी की मौत की सूचना पड़ोसियों के माध्यम से मिली, जिसके बाद वह घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां बेटी का शव बरामदे में पड़ा हुआ मिला। इस दौरान उसके ससुराली जन फरार थे। सूचना पर आई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
भाई रामबाबू ने बताया कि दस वर्ष पूर्व उन्होंने अपनी 28 वर्षीय बहन शकुंतला की शादी लखौरा दातागंज निवासी शेर सिंह पुत्र अमरपाल के साथ की थी। शेर सिंह आए दिन बहन के साथ मारपीट करता था। कई बार मारपीट कर हाथ तोड़ चुका है। पिछले कई वर्षों से बल्लिया निवासी अपने ताऊ रघुवीर के मकान में रह रहा है। आरोपी कई बार दूसरी शादी करने की बात कहकर बहन के साथ मारपीट कर चुका है। शकुंतला को एक पुत्र मोहित (8) व दो पुत्रियां हैं। संवाद
विज्ञापन
शव पीएम को भेजा गया है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
- प्रदीप कुमार चतुर्वेदी, एसएचओ भमोरा