फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Died by hanging after a dispute with his wife

Bareilly News: पत्नी से विवाद के बाद फंदे से लटककर दी जान

Wed, 24 May 2023 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Died by hanging after a dispute with his wife
भुता। फैजनगर गांव में पत्नी से विवाद के बाद अयूब हसन (30) ने फंदे से लटककर जान दे दी। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर शव फंदे से उतारा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

मोहल्ले वालों ने बताया कि अयूब का मंगलवार को पत्नी से विवाद हुआ था। गुस्से में उन्होंने कमरे में बंद होकर डुपट्टे से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं आए तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर जब झांक कर देखा गया तो उनका शव फंदे से लटकता दिखा। तुरंत ही परिजनों ने दरवाजा तोड़कर शव नीचे उतारा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि अयूब हसन नशे के आदी थे। इस वजह से उनका आए दिन पत्नी से विवाद होता था। मंगलवार को दोपहर के समय उन्होंने पत्नी से रुपये मांगे। मना करने पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। गुस्से में आकर उन्होंने यह कदम उठा लिया। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। दंपती की एक वर्ष की बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान
देवरनियां। थाना क्षेत्र के गांव पखुर्नी में विवाहिता अंजली ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि उन्होंने अब तक कोई तहरीर नहीं दी है। विवाहिता सात माह की गर्भवती बताई जा रही है।

नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव पचपेड़ा निवासी राम सिंह ने बताया कि उन्होंने पुत्री अंजली का विवाह पखुर्नी निवासी एक व्यक्ति से किया था। सात दिन पहले गांव वालों ने बेटी की तबीयत बिगड़ने की जानकारी दी। आनन-फानन मे उसे बरेली के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान मंगलवार को उसने दम तोड़ दिया। इंस्पेक्टर इंद्र कुमार ने बताया कि अब तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed