{"_id":"5ed558158ebc3e903f6c3c17","slug":"did-you-miss-the-risk-of-corona-the-crowd-jammed-everywhere-bareilly-news-bly4077783182","type":"story","status":"publish","title_hn":"छूट क्या मिली कोरोना का खतरा ही भूल गए, भीड़ से हर ओर जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छूट क्या मिली कोरोना का खतरा ही भूल गए, भीड़ से हर ओर जाम
विज्ञापन
चौपुला पर लगा जाम।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौराहों, सड़कों पर वाहनों का रेला, बाजारों में बिना मॉस्क लोगों की भीड़
विज्ञापन
बरेली। केंद्र के बाद राज्य सरकार की ओर से लॉकडाउन में रियायतों का एलान होते ही सोमवार को अजब नजारा दिखाई दिया। शहर के हर हिस्से में भीड़ और जाम की स्थिति नजर आई। वाहनों की संख्या बढ़ने से चौपुला दिन भर जाम से जूझता दिखा। बाजारों में खासी भीड़ थी। भीड़ और वाहनों के रेला के आगे पुलिस दिखी। अमर उजाला टीम ने शहर के अलग-अलग हिस्सों का जायजा लिया।
विज्ञापन
चौपुला पर पूरे दिन रहे जाम के हालात
चौपुला पुल से बदायूं दिशा में आवागमन के लिए बसों का संचालन बंद किया जा चुका है, लेकिन सोमवार को छूट के बाद बेतहाशा वाहन बढ़े तो यहां जाम के हालात नजर आए। टेंपो, ऑटो, कार, बाइक के साथ ही कई अन्य वाहनों का यहां रेला दिखा। स्थिति यह नजर आई कि कई बार एंबुलेंस और पुलिस की गाड़ियां भी जाम में फंसी। यहां सोशल डिस्टेंस का कोई मतलब नहीं था। ओवरब्रिज का काम करने वाले मजदूर भी बिना मॉस्क लगाए काम करते नजर आए।
विज्ञापन
रेलवे कॉलोनी की गलियां खचाखच
- चौपुला पर जाम का सीधा असर आसपास के रास्तों पर देखने को मिला। रेलवे कॉलोनी समेत सुभाषनगर के रास्तों पर बेहिसाब वाहन थे। कई बाइक और रिक्शे वाले चौराहा बचाकर इन गलियों से निकले तो वहां भी जाम के हालात बन गए।
विज्ञापन