{"_id":"696d7d4a63709b5bb609bf75","slug":"dhopeshwar-nagar-1-team-winner-in-kabaddi-competition-bareilly-news-c-4-vns1074-809335-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कबड्डी प्रतियोगिता में धोपेश्वर नगर-1 की टीम विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कबड्डी प्रतियोगिता में धोपेश्वर नगर-1 की टीम विजेता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजेता टीम को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर किया गया पुरस्कृत
बरेली। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की ओर से रविवार को नैनीताल रोड स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बरेली महानगर के 12 प्रखंडों की टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले में धोपेश्वर नगर-1 की टीम ने जीत दर्ज की।
रविवार को हुए पहले सेमीफाइनल में धोपेश्वर नगर-1 ने धोपेश्वर नगर-2 को पराजित किया। दूसरे मैच में पशुपति नगर ने दीनदयाल नगर की टीम को मात दी।
फाइनल मुकाबला धोपेश्वर नगर-1 और पशुपति नगर के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने दमखम दिखाया, लेकिन निर्णायक क्षणों में बेहतर तालमेल और रणनीति के दम पर धोपेश्वर नगर-1 ने फाइनल मुकाबला जीतकर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।
मैचों के दौरान रेफरी की जिम्मेदारी प्रशांत सिंह ने निभाई। विजेता टीम को बजरंग दल महानगर बरेली की ओर से अंग वस्त्र और स्मृति चिह्न दिया गया। इस दौरान देवेंद्र सोम, दिव्य चतुर्वेदी, संजय शुक्ला, नीरू भारद्वाज, परम केसरवानी, राजेश पाठक, राजकुमार राजपूत, आर्यन आदि उपस्थित रहे। संवाद