फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   dhanteras muhurat shopping muhurat on dhanteras 2025

Dhanteras 2025: धनतेरस पर बन रहा बुधादित्य भौमादित्य योग, शुभ मुहूर्त में करें खरीदारी

Sat, 18 Oct 2025 06:40 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 18 Oct 2025 06:40 AM IST
सार

धनतेरस के साथ दीपोत्सव का शुभारंभ होने जा रहा है। इसके लिए बाजार भी तैयार है। धनतेरस पर बाजार में जमकर खरीदारी होगी। तमाम लोग मुहूर्त के हिसाब से भी खरीदारी करेंगे। 

विज्ञापन
dhanteras muhurat shopping muhurat on dhanteras 2025
धनतेरस 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धनतेरस के शुभ मुहूर्त में बाजार पर धनवर्षा के साथ शनिवार से रोशनी के पर्व दिवाली का शुभारंभ होगा। बरेली के आचार्य राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि इस वर्ष धनतेरस के दिन ग्रहों का भी बहुत ही सुंदर योग बन रहा है, जिसके अनुसार धन्वन्तरि जयंती सहित प्रदोष व्यापिनी त्रयोदशी तिथि में धनतेरस का पर्व शनिवार को बुधादित्य व भौमादित्य योग में धन त्रयोदशी मनाया जाएगा। जहां इस दिन चंद्रमा सिंह राशि मे रात में 11:55 बजे तक उसके बाद कन्या राशि में शुक्र के साथ विद्यमान होगा। इस प्रकार चंद्रमा की केतु के साथ युति बनेगी, इसके अलावा वहीं पर बुध, शुक्र की राशि तुला में विद्यमान रहकर बुधादित्य एवं राशि परिवर्तन राजयोग का निर्माण करेगा। 

विज्ञापन


मंगल शुक्र की राशि तुला में सूर्य के साथ भौमादित्य नामक योग का निर्माण करके विद्यमान होगा। गुरु, मिथुन राशि मे अपनी उच्चाभिलाषी स्थिति में विद्यमान होगा। शनि, देव गुरु बृहस्पति की राशि मीन में, केतु सिंह राशि में तथा राहु कुंभ राशि में गोचर करेगा। जिस दिन शनि प्रदोष व्रत भी किया जाएगा । जिसमें व्रत रहकर प्रदोष काल में भगवान शिव, माता पार्वती एवं माता लक्ष्मी की पूजा श्री हरि विष्णु के साथ करने से उत्तम फल की प्राप्ति होगी। संतान की प्रगति से मन प्रसन्न रहता है।
विज्ञापन


आचार्य राजेश कुमार ने बताया कि इस दिन शुभ मुहूर्त में की गई खरीदारी शुभ फल प्रदायक होती है। त्रयोदशी तिथि में पूजन के लिए स्थिर लग्न शनिवार को कुम्भ दोपहर 02:21 से 3:46 बजे तक। वृष रात में 06:59 से 8:56 बजे तक। मध्य रात्रि बाद स्थिर लग्न सिंह 01:27 से 3:40 बजे रात तक। 19 अक्तूबर दिन स्थिर लग्न वृश्चिक सुबह 8:10 से 10:25 बजे तक। उपरोक्त समय मे की गयी खरीदारी एवं माता लक्ष्मी का पूजन शुभ फलदायी होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूजा का मुहूर्त
इस साल धनतेरस पर पूजा का शुभ मुहूर्त शनिवार को शाम 07:11 बजे से लेकर रात 09:22 बजे तक रहने वाला है। यानी इस दिन पूजा के लिए लोगों को करीब 2 घंटे 12 मिनट का समय मिलने वाला है। इस समय भगवान धन्वन्तरि की पूजा कर दीपदान सकते हैं।

खरीदारी के शुभ मुहूर्त
  • सुबह 7:49 बजे से 9:15 बजे तक
  • दोपहर 12:06 बजे से 1:32 बजे तक दोपहर 1:32 बजे से 2:57 बजे तक
  • दोपहर 2:57 बजे से शाम 4:23 बजे तक
  • शाम 5:48 बजे से 7:23 बजे तक
  • रात 8:57 बजे से रात 10:32 बजे तक
  • रात 10:32 बजे से रात 12:06 बजे तक
  • रात 12:06 बजे से देर रात 1:41 बजे तक

भगवान गणेश जी में दोनों दिशा की सूंड शुभ
आचार्य मुकेश मिश्रा ने बताया कि भगवान गणेश जी की मूर्ति में सूंड दायी ओर साथ ही बाई ओर दोनों ही दिशा में शुभ मानी जाती है। इसलिए उन्हें मंगल मूर्ति कहा जाता है। दायीं मुड़ी हुई सूंड को दक्षिणवर्ती मूर्ति कहा जाता है। तो वहीं वायी और मुड़ी हुई सूंड को वामवर्ती मूर्ति कहा जाता है शास्त्रों के अनुसार वामवर्ती गणेश जी की मूर्ति में शक्ति और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। वहीं, दक्षिणवर्ती गणेश की मूर्ति में लक्ष्मी का निवास माना जाता है। जो धन और समृद्धि का प्रतीक है। दक्षिणवर्ती गणेश की पूजा करने से घर में सुख समृद्धि और शांति आती है। वामवर्ती गणेश की पूजा करने से घर में शक्ति साहस और आत्मविश्वास बढ़ता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed