फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Devotees gathered for worship at Rai Sati Dham on the first day of Ashadh month.

Bareilly News: आषाढ़ मास की पहली राई सती धाम पर पूजा के लिए उमड़े भक्त

Fri, 12 Jul 2024 06:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 06:42 AM IST
विज्ञापन
Devotees gathered for worship at Rai Sati Dham on the first day of Ashadh month.
आंवला/सिरौली। रामनगर रोड स्थित सती स्थल पर प्राचीन राई सती देवी मेले की प्रथम जात लगी। इसमें हजारों श्रद्धालुओं ने मंदिर में देवी की प्रतिमा के दर्शन किए। इसके बाद प्राचीन कुएं, जो कि देवी का सती स्थल है, उसकी परिक्रमा, पूजा-अर्चना कर मनौतियां मांगी। बृहस्पतिवार सुबह देवी के वंशजों ने विधि-विधान से माता राई सती की प्राचीन मूर्ति लाकर भूतेश्वर नाथ मंदिर परिसर में रखी। पूजा के दौरान प्रसाद के रूप में फरिया, गेंहू, मिष्ठान चढाया। मेले में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल सहित अन्य सामाजिक संगठनों व नगर पालिका ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कैंप भी लगाया।
विज्ञापन

मेला संयोजक प्रेमपाल कश्यप ने बताया कि अगले सप्ताह बृहस्पतिवार को इसी स्थल पर माता की दूसरी जात लगेगी। मेला प्रबंधक अनूप शर्मा आदि ने सहयोग प्रदान किया। इधर, सिरौली के मुरादाबाद मार्ग पर स्थित माता राई सती धाम पर कस्बे सहित आसपास ग्रामीण इलाकों से भक्त उमड़े। यहां जात लगाने के लिए पूजा-अर्चना कर महिलाओं ने अपने बच्चों के अच्छे भविष्य की कामनाएं कीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed