{"_id":"621de6835cb2e901625360b4","slug":"devotees-gathered-at-shiv-temples-in-bareilly-on-mahashivratri","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली में महाशिवरात्रि की धूम: शिवालयों में जलाभिषेक के लिए उमड़े श्रद्धालु, हर ओर शिव की जय जयकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली में महाशिवरात्रि की धूम: शिवालयों में जलाभिषेक के लिए उमड़े श्रद्धालु, हर ओर शिव की जय जयकार
Tue, 01 Mar 2022 05:11 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 01 Mar 2022 05:11 PM IST
सार
महाशिवरात्रि पर शहर में सुबह से ही शिवालयों पर श्रद्धालुओं की कतार लगना शुरू हो गई। दिन चढ़ने के साथ ही कतारें लंबी होती गईं। सभी मंदिरों में श्रद्धालु भगवान शंकर के दर्शन कर अभिषेक कर रहे हैं।
विज्ञापन
मंदिर में नंदी के कान में अपनी मनोकामना कहती युवती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में मंगलवार को महाशिवरात्रि पर्व पर मंदिरों में विशेष तैयारी की गई। शहर से लेकर कस्बे और गांव भगवान शिव की भक्ति में शिवमय नजर आ रहे हैं। शिवालयों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। पूजन के लिए मंदिरों पर विशेष साज-सज्जा की गई। चहुंओर हर-हर महादेव और बम-बम भोले की गूंज के साथ तमाम टोलियां भी शिवालयों में पहुंचीं। शिवालयों में जलाभिषेक व भगवान शिव का भव्य श्रृंगार किया गया। शिव का मनमोहक श्रृंगार देखकर श्रद्धालु निहाल हो रहे हैं।
विज्ञापन
समय के साथ मंदिरों में बढ़ी कतारें
शहर में सुबह से ही तमाम नाथ मंदिरों पर श्रद्धालुओं की कतार लगना शुरू हो गई थीं, जैसे-जैसे दिन बढ़ता गया कतार लंबी होने लगी। सभी मंदिरों में श्रद्धालु शंकर भगवान के दर्शन कर अभिषेक कर रहे हैं। इधर शहर की सड़कें शिव भक्तों से गुलजार नजर आ रही हैं। राह से गुजरने वाले शिवभक्तों की भक्ति को देखकर वहां से गुजरने वाला हर कोई आनंदित होता रहा।
विज्ञापन
निकली जलाभिषेक यात्रा
शहर में जलाभिषेक यात्रा भी निकाली गई। जो शहर के बनखंडी नाथ मंदिर, पशुपतिनाथ मंदिर, त्रिवटी नाथ मंदिर, अलखनाथ मंदिर, मणि नाथ मंदिर, तपेश्वर नाथ मंदिर, धोपेश्वर नाथ मंदिर की परिक्रमा पर निकली हुई है। इस यात्रा में शामिल शिवभक्त जगह-जगह नाथ मंदिरों में पहुंच कर जलाभिषेक और भगवान शिव का श्रृंगार कर रहे हैं। इसके अलावा शहर में भगवान शंकर की शोभायात्रा और शिव बरात भी निकाली गई है। एक तरफ जहां अलखनाथ मंदिर स्थित भव्य हनुमान मंदिर के पास प्रदोष पूजन का आयोजन किया जाना है, वहीं शाम को धोपेश्वर नाथ मंदिर में दीपोत्सव की भी तैयारी चल रही है।
विज्ञापन