फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   devlopment

लालफाटक ओवरब्रिज- मंत्री के आश्वासन के बावजूद अस्थायी रोड का नहीं शुरू हो पा रहा काम

Fri, 25 Oct 2019 02:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 02:46 AM IST
विज्ञापन
devlopment
बरेली। लालफाटक क्रासिंग पर अस्थायी रोड न बन पाने से रेलवे यहां ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू नहीं करा पा रहा है। इस दिक्कत को देखते हुए सेतु निगम, पीडब्ल्यूडी और रेलवे के अधिकारियों ने मिलकर यहां करीब 320 मीटर लंबी अस्थायी रोड बनाने का प्रस्ताव तैयार किया था। इसे शासन को भी भेजा जा चुका है। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने यह आश्वासन भी दिया था कि वह खुद पैरवी करके इसके लिए जल्द बजट दिलाएंगे लेकिन एक महीना बीत जाने के बावजूद बजट मंजूर न होने से अस्थायी रोड नहीं बन पा रही है।
विज्ञापन

लालफाटक क्रासिंग पर ओवरब्रिज का काम शुरू कराने के लिए रेलवे के अधिकारियों ने जिला प्रशासन से एक सितंबर से क्रॉसिंग बंद करने के लिए लिखा पढ़ी की थी। इससे बदायूं की तरफ आने-जाने वाले ट्रैफिक की दिक्कत को देखते हुए डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने रेलवे अफसरों से वैकल्पिक मार्ग चिह्नित करने के लिए एक महीने का समय मांगा था। इस मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार और कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने भी अधिकारियों के साथ बैठक में तय किया था कि लालफाटक की दोनों रेलवे क्रासिंग के पास 30 मीटर की दूरी पर करीब 320 मीटर लंबी अस्थायी रोड का निर्माण करा दिया जाए तो इस समस्या का समाधान हो सकता है। केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया था कि अफसर अस्थायी रोड बनाने का प्रस्ताव तैयार करें, वह खुद पैरवी करके शासन से इसका बजट पास कराएंगे। प्रस्ताव भेजे भी करीब महीने भर का समय बीत गया है लेकिन अस्थायी रोड बनाने के लिए 1.22 करोड़ के बजट को अब तक मंजूरी नही मिली है। सेतु निगम के अफसरों का कहना है कि शासन स्तर पर बजट पास कराने की कार्रवाई चल रही है। जल्द बजट मिलने की उम्मीद है। इधर, अस्थायी रोड न बन पाने से पब्लिक को दिक्कत झेलनी पड़ रही है। रेलवे को भी प्रोजेक्ट पूरा करने में देरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed