फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Development work will cost Rs 2.5 crore in Nawabganj

Bareilly News: नवाबगंज में ढाई करोड़ से होंगे विकास कार्य

Sun, 23 Jun 2024 08:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 08:30 AM IST
विज्ञापन
Development work will cost Rs 2.5 crore in Nawabganj
नवाबगंज। विकासखंड में ढाई करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे। शनिवार को सभागार में आयोजित क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक में प्रस्ताव पारित किए गए। वहीं, बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों के न पहुंचने से निंदा प्रस्ताव भी पारित किया गया।
विज्ञापन

बैठक में ब्लाॅक प्रमुख प्रज्ञा गंगवार ने सभी से चर्चा की। इसके बाद ढाई करोड़ रुपये के प्रस्ताव पास किए। बैठक में भ्रष्टाचार की शिकायत पर सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने खरी-खोटी सुनाई। बैठक में कई प्रधान व पंचायत सदस्य शामिल नहीं हुए। उन्होंने कहा कि अगली बैठक में प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य भाग लें, न की उनके प्रतिनिधि। अब से लापरवाही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं, विधायक डाॅ. एमपी आर्य ने सचिव, पंचायत सहायकों को फटकार लगाते हुए कहा कि ब्लाॅक में पेंशन भुगतान, जन्म-मृत्यु के पंजीकरण को लेकर कोई भटकता मिला तो वह उचित कार्रवाई करेंगे। इस मौके पर एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, खंड विकास अधिकारी महेशचन्द्र, डाॅ. आशुतोष गंगवार, डाॅ. मीनाक्षी गंगवार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

---------------
शेरगढ़ में भी दो करोड़ 65 लाख के प्रस्ताव पास
शेरगढ़। क्षेत्र के एक पैलेस में आयोजित पंचायत बोर्ड की बैठक में सीसी-खड़ंजा, नाली निर्माण मरम्मत कार्य समेत कई कार्यों के लिए दो करोड़ 65 लाख के प्रस्ताव पास किए गए। बोर्ड की बैठक में आए जिला स्तरीय अधिकारियों के न पहुंचने पर नवनिर्वाचित सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने गहरी नाराजगी जताई तथा गैरहाजिर अधिकारियों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में ब्लाॅक प्रमुख भूपेंद्र कुर्मी ने 89 ग्राम पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों की जानकारी दी। इस मौके पर लोकसभा प्रभारी भूपेंद्र चौधरी, भाजपा नेता राजकुमार शर्मा, खंड विकास अधिकारी सीपी पांडेय, एडीओ कृषि हरिनंदन प्रसाद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed