{"_id":"5e10d6398ebc3e87ca32f971","slug":"developement-bareilly-news-bly390688772","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईवीआरआई अंडरपास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईवीआरआई अंडरपास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो=
आईवीआरआई अंडरपास
टेंपो और दुकानदारों के कब्जे से हादसे का खतरा बढ़ा
रेलवे और प्रशासन के अधिकारी नहीं कर रहे कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। आईवीआरआई अंडरपास पर नैनीताल रोड किनारे टेंपो और दुकानदारों ने कब्जा करना शुरू कर दिया है। इससे यहां हादसों का खतरा बढ़ गया है। यहां खतरा इसलिए और भी ज्यादा है, क्योंकि ओवरब्रिज की सर्विस लेन की चौड़ाई काफी कम है।
अंडरपास का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। आईवीआरआई रोड और नैनीताल हाईवे के लिए इस अंडरपास से वाहनों का आवागमन भी शुरू हो चुका है। इधर, प्रशासन, रेलवे और पीडब्ल्यूडी की अनदेखी की वजह से नैनीताल रोड से अंडरपास के नजदीक ही टेंपो स्टैंड बन जाने के साथ ही मैकेनिक और पान वालों ने फुटपाथ पर कब्जा कर दुकानें बनानी शुरू कर दी हैं। अंडरपास के पास रोड की चौड़ाई वैसे ही कम है, जबकि फुटपाथ दुकानदार और टेंपो वालों ने कब्जा लिया है। इससे जाम की समस्या पैदा होने के साथ ही हादसे का खतरा भी बढ़ गया है। अतिक्रमण की वजह से अंडरपास की तरफ से आने वाले वाहनों के हाईवे पर आते ही आपस में टकराने की आशंका पैदा हो गई है। उधर, आईवीआरआई की तरफ भी अंडरपास के पास दुकानदारों और टेंपों वालों ने जगह घेर ली है, लेकिन इन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।