{"_id":"5e10c3f88ebc3e87e13bf7c9","slug":"developement-bareilly-news-bly390661353","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली-सीतापुर फोरलेन- इसी महीने शुरू होना है काम.. अभी हॉटमिक्स प्लांट भी नहीं लगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली-सीतापुर फोरलेन- इसी महीने शुरू होना है काम.. अभी हॉटमिक्स प्लांट भी नहीं लगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएचएआई को अभी कांट्रेक्ट लेने वाली कंपनी ने नहीं भेजी काम शुरू होने की लिखित सूचना
बरेली। दरकते बरेली-सीतापुर फोरलेन पर लोगों को हादसों से बचाने के लिए इसी जनवारी में काम शुरू होना है, लेकिन अभी तक हॉट मिक्स प्लांट शुरू नहीं किया गया है। कंपनी की ओर से रोजा बाईपास पर मेन प्लांट शुरू करने की तैयारी है, लेकिन एनएचएआई को कंपनी ने कोई लिखित सूचना नहीं भेजी है।
बरेली-सीतापुर के बीच 157 किलोमीटर लंबे हाईवे का प्रोजेक्ट इरा नाम की कंपनी ने पहले लिया था, जो काम छोड़कर भाग चुकी है। इसके बाद एनएचएआई ने करीब सात अरब का ठेका राज कारपोेरेशन को दिया है। इस कंपनी को जनवरी में शुरू करके 15 महीने में काम पूरा करना है। इसके लिए कंपनी रोजा बाईपास पर मेन हॉटमिक्स प्लांट लगा रही है। इसकी शुरूआत सबसे पहले होनी है। बाद में फरीदपुर और लखीमपुर-खीरी और सीतापुर जिले में भी हॉटमिक्स प्लांट शुरू होंगे। कंपनी की तरफ से अभी कोई भी हॉटमिक्स प्लांट शुरू नहीं किया गया है और न ही इसके चालू होने की कोई लिखित सूचना एनएचएआई के पीडी अमित प्रकाश को दी गई है। हालांकि कंपनी ने रोेड के गड्ढे भरने के छिटपुट काम शुरू कर दिए हैं। तैयारी यह भी है कि हाईवे पर कोलतार की लेयर बिछाने से पहले हाईवे के अधूरे फ्लाईओवर और ओवरब्रिज के काम भी पूरे करा लिए जाएं।
‘इस हाईवे को बनाने के लिए हॉटमिक्स प्लांट अभी नहीं शुरू हुए हैं। यही से सड़क निर्माण की सामग्री की आपूर्ति होनी है। कंपनी की ओर से प्लांट शुरू करने की लिखित सूचना आनी अभी बाकी है।’
विज्ञापन
- अमित प्रकाश, पीडी, एनएचएआई