{"_id":"5e026a308ebc3e881f4dc700","slug":"developement-bareilly-news-bly3893763139","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरूनगला में नहर की भूमि कब्जाने के मामले में रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरूनगला में नहर की भूमि कब्जाने के मामले में रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहर विभाग के जिलेदार ने कुसुम सहकारी समिति के सुरेंद्र को किया नामजद
बरेली। हरूनगला के पास नहर विभाग की भूमि पर कब्जा करके निर्माण कर लिया गया है। इस मामले में नहर विभाग के जिलेदार ने बारादरी थाने में कब्जेदार के खिलाफ रिपोर्ट कराई गई है।
जिलेदार विनोद सक्सेना की ओर से मोहल्ला गढ़ैया निवासी कुसुम सहकारी समिति के सुरेंद्र पाल सिंह के खिलाफ दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि रुहेलखंड नहर खंड की रजवाहा की हरूनगला में 816.73 वर्ग मीटर भूमि पर कब्जा कर अवैध निर्माण कराया गया है। इस मामले में एसीएम प्रथम के यहां वाद दायर किया गया। इस दौरान कब्जा धारक शमशेर बहादुर की मौत हो गई। इसके बाद उनके बेटे सुरेंद्र पाल को प्रतिवादी बनाया गया, लेकिन उसने अभी तक कब्जा नहीं छोड़ा है। राजकीय हित में इसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। इंस्पेक्टर नरेश कुमार त्यागी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।