{"_id":"5e026a2a8ebc3e87ec7ffe78","slug":"developement-bareilly-news-bly389303915","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवा में लटके कब्जे हटाते हैं और सड़कों पर अतिक्रमण करवाते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवा में लटके कब्जे हटाते हैं और सड़कों पर अतिक्रमण करवाते हैं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी
बरेली। नगर निगम की कमांडो फोर्स मंगलवार को भी अतिक्रमण हटाने के मिशन पर निकली। सेटेलाइट चौराहे से कहीं कब्जे छोड़ते और कहीं हटाते हुए बीसलपुर चौराहे तक पहुंची। हवा में लटके कई टीन-टप्पर उखाड़कर नगर निगम की ट्रॉली में भर लिए गए लेकिन पक्के अतिक्रमण जहां के तहां रह गए।
मंगलवार को भी निगम की कमांडो फोर्स के अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में कोई बदलाव नहीं आया। सुबह करीब साढ़े दस बजे यह टीम सेटेलाइट पहुंची और वहां खड़े कई खोखों-ठेलों को हटवा दिया। हालांकि अतिक्रमणकारियों को पहले से पता था कि कमांडो फोर्स आने वाली है जिसकी वजह से ज्यादातर ने अपने ठेले-खोखे पहले ही हटा लिए थे। खड़े मिले ठेलों को जब्त कर लिया गया। सड़क के बीच स्ट्रीट लाइट के खंभों पर लटकाए गए बैनर और होर्डिंग भी हटाए गए। बीसलपुर चौराहे के पास सड़क पर रखा सामान जब्त करते समय निगम की टीम और दुकानदारों के बीच हल्की नोंक झोंक भी हुई।
दावा: 50 से ज्यादा अवैध यूनिपोल हटाएगा निगम
मंगलवार को नगर निगम के विज्ञापन अधीक्षक ज्ञानचंद्र भी अतिक्रमण हटाओ में शामिल रहे। विज्ञापन अधीक्षक ने बताया कि उन्होंने दो होर्डिंग हटवाए हैं। आगे शहर में लगे 50 से ज्यादा अवैध यूनिपोल हटाने की योजना है। इनकी लिस्ट तैयार है। इसके बाद दूसरे अवैध यूनिपोल चिह्नित कर उन्हें भी हटाया जाएगा।