फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   developement

लाल फाटक: वर्किंग ऑर्डर में अड़ंगा बनी अफसरों की सुस्ती

Wed, 25 Dec 2019 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
developement
सेतु निगम और पीडब्ल्यूडी के अफसरों की मंशा भांपकर रक्षा संपदा विभाग ने रक्षा मंत्रालय को भेजा प्रस्ताव
विज्ञापन

बरेली। लाल फाटक ओवरब्रिज निर्माण के लिए सेना की एनओसी हासिल करने की उम्मीदें धराशायी हो चुकी हैं। वहीं अब शुरू हुई वर्किंग ऑर्डर लेने की कवायद भी अफसरों की सुस्त रफ्तार से परवान चढ़ती नहीं दिख रही। रक्षा संपदा विभाग के मुताबिक, रक्षा मंत्रालय को भेजे गए वर्किंग ऑर्डर के प्रस्ताव को लेकर कार्यदायी संस्था को मंत्रालय में मजबूत पैरवी करनी होगी, लेकिन अब तक उन्होंने इस बाबत कोई पहल नहीं की है। लिहाजा निर्माण कार्य लंबे समय से रुका हुआ है।
रक्षा संपदा अधिकारी कौशल गौतम ने बताया कि सैन्य अथवा कैंट क्षेत्र में होने वाले सिविल निर्माण कार्य के लिए रक्षा मंत्रालय से एनओसी अथवा वर्किंग ऑर्डर जरूरी होता है। बताया कि पिछले वर्षों में लाल फाटक ओवरब्रिज निर्माण के लिए प्रशासन और सेतु निगम की ओर से ली जाने वाली एनओसी ने कई खामियां रह गई हैं।
विज्ञापन

उन्होंने प्रस्ताव में एनओसी तो मांगी, लेकिन वर्किंग ऑर्डर का जिक्र नहीं किया। इससे मामला फंस गया। हालांकि इस संदर्भ में भी कई बार प्रशासन और सेतु निगम के अफसरों को तत्कालीन डीईओ ने चेताया, लेकिन प्रस्ताव में सुधार करने के बजाय वर्किंग ऑर्डर लेने के लिए ही प्रयास होते रहे। करीब साल भर गुजरने के बाद जमीन के बदले जमीन देने की कार्यवाही शुरू हुई वह भी सफल नहीं हुई। फिर लीज पर जमीन लेने का मामला भी अटक गया। क्योंकि रक्षा मंत्रालय की गाइड लाइन के मुताबिक जमीन के बदले जमीन देने पर ही सैन्य भूमि के उपयोग की हरी झंडी मिल सकती है। मामला अटकते देख रक्षा संपदा विभाग ने खुद पहल करते हुए ओवरब्रिज निर्माण के लिए सेतु निगम के अफसरों को पत्र लिखकर सेना और कैंट को जनहित में वर्किंग ऑर्डर लेने का सुझाव दिया। इसके बाद वर्किंग ऑर्डर लेने की प्रक्रिया शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेतु निगम ने राज्य सरकार को वर्किंग ऑर्डर लेने के लिए पत्र लिखने का दावा किया है। काफी इंतजार के बाद भी वर्किंग ऑर्डर जब रक्षा मंत्रालय नहीं पहुंचा तो वर्ष 2019 की शुरुआत में तत्कालीन डीईओ ने रक्षा मंत्रालय को वर्किंग ऑर्डर के संबंध में पत्र लिखा। हालांकि अब तक इस पत्र पर मंत्रालय से कोई जवाब नहीं मिला है।

जिसे चाहिए सैन्य भूमि उसे करनी है पहल
डीईओ गौतम का कहना है कि वर्किंग ऑर्डर के मामले में सेतु निगम और पीडब्ल्यूडी की अनदेखी भारी पड़ रही है। बताया कि रक्षा मंत्रालय के नियमानुसार वर्किंग ऑर्डर जिसे चाहिए उस विभाग को रक्षामंत्रालय में संपर्क कर संबंधित समस्याओं की जानकारी देते हुए जनहित में ऑर्डर मांगना चाहिए था, लेकिन इस मामले में दोनों ही विभागों की कार्यशैली पर सवालिया निशान लग रहा है। बताया कि हाल ही में रक्षा मंत्रालय से संपर्क किया गया तो वहां पर किसी भी विभाग की मौजूदगी नहीं होने की जानकारी मिली है। कहा, नियमों के अनुरूप सेतु निगम के बजाय पीडब्ल्यूडी को वर्किंग ऑर्डर लेने का प्रयास करना होगा। क्योंकि सेतु निगम महज कार्यदायी संस्था है, आखिर में ओवरब्रिज की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी को ही संभालनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed