फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   developement

एनओसी के लिए किससे कर रहे हैं संपर्क..यह भी नहीं बता पाए सेतु निगम अफसर

Wed, 25 Dec 2019 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
developement
विकास कार्यों की मंडलीय समीक्षा 
विज्ञापन

विकास कार्यों की समीक्षा में लापरवाही सामने आने पर कमिश्नर ने लगाई फटकार
चौपुला और लालफाटक ओवरब्रिज बनाने में आ रही अड़चन दूर करने के निर्देश
बरेली। लालफाटक ओवरब्रिज के लिए कैंट एरिया में एनओसी न मिलने को लेकर कमिश्नर ने सेतु निगम के अधिकारियों से नाराजगी जताई। कमिश्नर ने पूछा तो वे यह भी नहीं बता पाए कि एनओसी के लिए रक्षा मंत्रालय के किस अधिकारी से संपर्क कर रहे हैं। इस पर कमिश्नर ने सेतु निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे दिल्ली में डेरा डालकर यह मामला जल्द हल कराएंगे। इसके अलावा उन्होंने चौपुला फ्लाईओवर की एनओसी न मिलने सीडीओ को निर्देशित किया कि वह पुलिस और सेतु निगम सहित दूसरे संबंधित विभागों के अधिकारियों को बुलाकर इसका हल ढूंढें।
आयुक्त सभागार में विकास कार्यों की मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक में विकास की अटकी परियोजनाएं कमिश्नर के निशाने पर रहीं। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन परियोजनाओं में देरी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बिना किसी वास्तविक कारण के परियोजनाओं की लागत नहीं बढ़ने दी जाएगी। निर्माणाधीन पुलों के निर्माण में इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखा जाएगा। कमिश्नर ने मंडल में खाद-बीज की उपलब्धता पर कहा कि इस पर लगातार निगाह रखी जानी चाहिए। जहां से जैसी भी मांग आ रही है, उसका निराकरण किया जाए। उन्होंने गौवंश आश्रय स्थलों की देखरेख और कैटल कैचर्स की खरीद प्रक्रिया को जल्द पूरा करने और सड़कों को गड्ढामुक्त करने के अभियान को सफल बनाने के लिए भी संबंधित विभागों को निर्देश दिए। कमिश्नर ने कहा कि मंडल में 14 हजार मेधावी छात्र हैं, इनमें से किसी की भी, किसी भी वजह से पढ़ाई नहीं छूटनी चाहिए। जहां जैसी आवश्यकता हो, इनकी नियमानुसार मदद करें। मंडलायुक्त ने बदायूं के अशोक बुद्ध पर्यटन स्थल के हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी नहीं किए जाने पर भी नाराजगी जताई। कहा, वहां तत्काल अनाधिकृृत व्यक्तियों का प्रवेश रोका जाए और उसे पर्यटन विभाग को हस्तांतरित किया जाए। उन्होंने पोषण अभियान की सफलता को सुनिश्चित करने के लिए सीएमओ से कहा कि वह देखें कि जो रिपोर्ट आ रही हैं, उसकी सत्यता कितनी है।
विज्ञापन

फरीदपुर में तहसील भवन निर्माण में घपले का मामला भी उठा
कमिश्नर ने फरीदपुर में नवनिर्मित तहसील भवन की खराब स्थिति को गंभीरता से लेते से हुए कहा कि वहां निरीक्षण में जो भी खामियां मिली हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए। उन्हाेंने तहसील भवन की कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि अधिकारी से कहा कि उन्हें स्पष्ट करना होगा कि एडीएम के दौरे में मिलीं कमियों का कारण क्या रहा है। इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि मंडल में जहां भी कॉलेजों के भवन का कार्य शुरू नहीं हुआ है, उसकी निविदा की औपचारिकता तीन दिन में पूरी कर ली जाएं। उन्होंने शाहजहांपुर में आश्रय योजना में चल रहे विवाद को तुरंत हल करने के लिए सीडीओ को निर्देश दिए। बैठक में केंद्रीय कारागार बरेली की बाउंड्रीवाल के निर्माण में आ रही दिक्कतों के लिए जेलर को अगले सप्ताह बुलाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसरा योजना के लाभार्थियों के चयन में ढिलाई पर फटकार
कमिश्नर ने मंडल में निर्माणाधीन स्कूल-कॉलेजों का काम पूरा करने के लिए भी कार्यदायी संस्था के प्रमुखों से कहा कि वे जल्दी काम खत्म करें। सभी जिलों के सीडीओ को निर्देश दिए कि इसकी जांच कर रिपोर्ट दें। उन्होंने आसरा योजना में लाभार्थियों के चयन में ढिलाई पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी देते हुए कहा कि उन्हें इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उन्होंने बदायूं सिंचाई परियोजना में किसानों की सहमति प्राप्त करने की अद्यतन स्थिति पर कहा कि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द निपटाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed