{"_id":"5df2977e8ebc3e881d0f8b8a","slug":"developement-bareilly-news-bly3877887158","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगरायुक्त ने बताया 15 से उठेगा घर-घर कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगरायुक्त ने बताया 15 से उठेगा घर-घर कूड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष के सामने निगम की सफाई व्यवस्था की योजना बताई
विज्ञापन
बरेली। राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ वाल्मीकि के नगर निगम में दौरे के दौरान नगरायुक्त ने उनके सामने निगम की सफाई व्यवस्था की तैयारियों का प्रजेंटेशन दिखाया। उन्होंने बताया कि बरेली में 15 दिसंबर से घर-घर कूड़ा उठना शुरू हो जाएगा। इसके लिए लोअर और मिडिल क्लास परिवारों को 50 व अपर क्लास परिवारों को 100 रुपये प्रति माह के हिसाब से शुल्क देना होगा। रुपये हर महीने लिए जाएंगे।
बताया कि डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की जिम्मेदारी तीन-तीन संस्थाओं को दी गई है। ये संस्थाएं चार जोन के तहत कूड़ा एकत्रित करेंगी। इनमें जोन वन और टू से दिल्ली स्थित द्वारिका की आयुषी हाइपेजन एंड केयर प्राइवेट लिमिटेड, जोन थ्री से दिल्ली स्थित पालम रोड की पात्था और जोन फोर में बरेली स्थित कैंट की आनंद नारायण एजेंसी को कूड़ा कलेक्शन की जिम्मेदारी दी गई है। ये संस्थाएं शहर के किला गैराज, सीआई पार्क गैराज, बिहार मान नगला और स्वाले नगर के डलावघर में कूड़ा एकत्रित कर यहां से शहर के बाहर इसका निस्तारण करेंगी। बताया कि निगम क्षेत्र में प्रत्येक दिन 400 मीट्रिक टन कूड़ा उठाया जाता है। इसके लिए 190 गाड़ियां लगाई गई हैं। इसके लिए तीन करोड़ रुपये की बोर्ड से स्वीकृति हुई है।
फरीदपुर में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट
के लिए जल्द खरीदी जाएगी जमीन
राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ वाल्मीकि को नगर आयुक्त ने बताया कि कूड़ा निस्तारण के लिए बाकरगंज में इकाई लगाई गई है, लेकिन कंपनी का कार्य ठीक नहीं है। इसे लेकर कंपनी को नोटिस दिया गया है। बताया कि एक अन्य सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट फरीदपुर में भी लगाने की तैयारी है। दस हेक्टेयर जमीन खरीद के लिए डीएम के पास प्रस्ताव भेजा गया है। करीब 80 करोड़ में जमीन की खरीद की जाएगी। जल्द ही डीएम आफिस से यह प्रस्ताव पास होने की उम्मीद है। इसके बाद वेस्ट मैनेजमेंट में तेजी आ जाएगी।