{"_id":"5deea2318ebc3e87c9331756","slug":"developement-bareilly-news-bly3873281185","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटी सड़कें भूल जाइए.. स्मार्ट रोड पर चलने को कदम बढ़ाइए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटी सड़कें भूल जाइए.. स्मार्ट रोड पर चलने को कदम बढ़ाइए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। फिलहाल भले ही टूटी सड़कें शहरवासियों की मुसीबत बनी हुई हैं लेकिन स्मार्ट सिटी बन रहे शहर में जल्द ही स्मार्ट सड़कें नजर आएंगी जिनके निर्माण के साथ रोड पार्किंग, साइकिल ट्रैक, फुटपाथ, स्ट्रीट लाइट और दोनों ओर वाल पेंटिंग जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। नगर निगम ने इसके लिए सर्वे शुरू करा दिया है। जल्द ही डीपीआर बनाकर अलीगढ़ यूनिवर्सिटी को तकनीकी परीक्षण के लिए भेज दी जाएगी। वहां से ग्रीन सिग्नल मिलते ही इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू करा दिया जाएगा।
नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन ने बताया कि स्मार्ट सिटी बरेली में स्मार्ट सड़क बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। स्मार्ट सड़कों के निर्माण पर कुल 400 करोड़ का खर्च आएगा। शहर के 25 किलोमीटर क्षेत्र में ये सड़कें बनेंगी। योजना के तहत शहर के गांधी उद्यान से चौपुुला तक करीब तीन किलोमीटर लंबी मॉडल सड़क बनाई जाएगी। इसके साथ ही रोड पार्किंग, साइकिल पथ, पैदल पथ, सड़कों के दोनों ओर पेंटिंग, रोड साइड लाइटिंग, ग्रीन बेल्ड, इंडीकेटर, ट्रैफिक सिग्नल आदि सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इस मॉडल सड़क की सफलता के बाद कार्य योजना को आगे बढ़ाया जाएगा और शेष 22 किलोमीटर की स्मार्ट सड़क का निर्माण तेज कर दिया जाएगा।
पैदल चलने वालों के लिए ग्रीन फुटपाथ का निर्माण
गांधी उद्यान से चौपुला तक बनने वाली मॉडल सड़क के साथ में फुटपाथ पर हरियाली पर भी विशेष फोकस रहेगा। छायादार पेड़ पौधों के नीचे ही साइकिल ट्रैक भी बनाया जाएगा। करीब तीन किलोमीटर तक बनने वाले इस साइकिल ट्रैक पर लोग सुबह के वक्त साइकिल भी चला सकेंगे। साथ ही स्मार्ट ट्वायलेट का निर्माण व सड़क किनारे ग्रीन एरिया में बैठने के लिए बेच आदि की सुविधा भी रहेगी। नाली की निकासी, पानी की सप्लाई लाइन, बिजली के तार जैसे तमाम चीजें भी जमीन के तीन मीटर अंदर तक विकसित की जाएंगी।
विज्ञापन
बार-बार नहीं खोदनी पड़ेंगी स्मार्ट सड़कें
स्मार्ट सड़कों के निर्माण में सड़क किनारे तीन मीटर गहरी एक लंबी सुरंग होगी, जिससे होकर पानी के पाइप, बिजली के तार और सीवर लाइन व नाली के पानी की निकासी आदि की व्यवस्था होगी। इससे इन व्यवस्था को ठीक करने के लिए बार-बार सड़क खोदने की जरूरत नहीं होगी।
स्मार्ट सिटी प्रोजेेक्ट के तहत इन स्मार्ट सड़काें का निर्माण किया जाना है। स्मार्ट सिटी मिशन में बरेली चौथे फेस में पड़ता है। तीसरे फेस तक के शहरों में स्मार्ट सड़कें बन भी चुकी हैं। इसके तहत सर्वे कार्य तेज हो गया है। अलीगढ़ विश्वविद्यालय को तकनीकी क्लीयरेंस के लिए जल्द ही डीपीआर बनाकर भेजा जाएगा। क्लीयरेंस मिलते ही शासन से मंजूरी ली जाएगी, जिसके बाद सड़कों का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
- सैमुअल पॉल एन, नगर आयुक्त, नगर निगम, बरेली