{"_id":"5decfe638ebc3e1b8e58baf5","slug":"developement-bareilly-news-bly3872249105","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के बंका घाट की पुलिया का निर्माण कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के बंका घाट की पुलिया का निर्माण कार्य शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। बंका घाट की पुलिया का पुनर्निर्माण शुरू हो गया है। बरसात के बाद मिट्टी दबने से यह पुलिया धंस गई थी। पुलिया के निर्माण के लिए विसरात की ओर जाने वाले इस रास्ते को बंद दिया गया है।
शहर के अंटा चौराहे से विसरात जाने वाले मार्ग पर बंका घाट की पुलिया है। जोकि बरसात के समय मिट्टी बैठने के कारण एक साइड में धंस गई थी। पुलिया धंसने के बाद इस मार्ग को बंद कर दिया गया, लेकिन उसका निर्माण कार्य नहीं कराया गया। इस वजह से इस रोड पर रहने वाले लोगों को परेशानी आवागमन में दिक्कत होने लगी। लोगों की सहूलियत के लिए पुलिया के धंसने वाले हिस्से में रेलिंग लगाकर यातायात को बहाल कर दिया। ऐसे में हादसा होने की आशंका हर समय बनी रहती थी। अब नगर निगम की ओर से इस पुलिया का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। जिसमें नौ लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। पुलिया निर्माण के लिए इस मार्ग पर आवागमन को बंद कर दिया गया है।