{"_id":"5da0e9dc8ebc3e0168432ad7","slug":"developement-bareilly-news-bly379785848","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामगंगा पुल- छह माह से लटका पुल का काम फिर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामगंगा पुल- छह माह से लटका पुल का काम फिर शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बदायूं रोड पर चौबारी में रामगंगा पुल के लिए 59 करोड़ का संशोधित एस्टीमेट पास होने के बाद करीब छह माह से अटका काम फिर से शुरू हो गया है। शुक्रवार को यहां रामगंगा के किनारे निर्माण कार्य में लगी जेसीबी सहित दूसरी मशीनें दौड़ने लगीं। सेतु निगम के अधिकारियों का कहना है कि बाकी काम छह माह में पूरा कर लिया जाएगा।
शासन ने वर्ष 2016 में रामगंगा पर पुराने पुल के बराबर 670.88 मीटर लंबे पुल के निर्माण की स्वीकृत दी थी। 46.33 करोड़ की लागत से शुरू हुए इस प्रोजेक्ट का सारा बजट इस साल अप्रैल तक खर्च हो गया, लेकिन पुल का करीब एक चौथाई काम शेष रह गया। सेतु निगम के अधिकारियों ने करीब 63.21 करोड़ का संशोधित एस्टीमेट पिछले साल शासन को भेजा था। इसकी स्वीकृति न मिलने से पुल का काम छह माह से ठप था। शासन ने कुछ दिन पहले ही संशोधित एस्टीमेट के 59 करोड़ के बजट मंजूरी दे दी है। सेतु निगम के अधिकारियों ने सोमवार से पुल का निर्माण कार्य फिर से शुरू करा दिया है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही निर्माण की गति और बढ़ जाएगी।