फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   developement

चौपुला पुल से उतरते वक्त रहें सावधान!, दिल्ली रोड पर हो गए हैं कई खतरनाक गड्ढे

Sat, 12 Oct 2019 02:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
developement
बरेली। चौपुला ओवरब्रिज से उतरते ही दिल्ली रोड पर कई खतरनाक गड्ढे हो गए हैं। इनका कोलतार उधड़ गया है, जिससे बजरी बाहर आ गई है। ऐसे में ओवरब्रिज से तेज गति से नीचे उतरने वाले वाहन अचानक बेकाबू होकर हादसे का शिकार हो रहे हैं। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने अब तक शहर दिल्ली-लखनऊ को जोड़ने वाले इस हाईवे पर मरम्मत कराने की सुध नहीं ली है, जबकि पहले बरसात की बात कहते हुए पैच वर्क करने से पल्ला झाड़ा गया था।
विज्ञापन

इस ओवरब्रिज बदायूं की तरफ आने-जाने वाले वाहनों का काफी ट्रैफिक रहता है। दिल्ली रोड पर सिटी स्टेशन की तरफ इस ओवरब्रिज के छोर पर कई भयंकर गड्ढे हो गए हैं। एक जगह पर दो से तीन मीटर तक पूरी सड़क ही उधड़ गई है। बजरी तक बाहर फैल गई है। ऐसे में ओवरब्रिज से तेज गति से वाहनों के उतरते वक्त इन गड्ढों की वजह से एक्सीडेंट होने का खतरा बढ़ गया है। आसपास के लोगों का कहना है कि गड्ढों की वजह से हर दिन ही बाइक व स्कूटी वाले गिर रहे हैं। रात में कार चालक भी ये गड्ढा न देख पाने से अनियंत्रित हो जाते हैं। मरम्मत न होने से गड्ढों का आकार बढ़ता जा रहा है। गौरतलब है कि बारिश में भी यह चौपुला-किला रोड काफी क्षतिग्रस्त हो गया था। पीडब्ल्यूडी ने बरसात के बाद पैच वर्क कराने की बात कही थी, लेकिन बरसात का मौसम खत्म होने के बाद भी अब तक काम शुरू नहीं हुआ है, जिससे खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन


सड़क की बदहाल स्थिति मैंने खुद देखी है। एक्सईएन से परसाखेड़ा तक दिल्ली रोड की मरम्मत के लिए कह भी दिया गया है। एक-दो दिन के अंदर काम भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रमेश गुप्ता, चीफ इंजीनियर, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed