{"_id":"5da0e9dd8ebc3e0130772e3f","slug":"developement-bareilly-news-bly379719178","type":"story","status":"publish","title_hn":"उर्स के दौरान निर्माणधीन पुलों के पास सुरक्षा को लेकर किया आगाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उर्स के दौरान निर्माणधीन पुलों के पास सुरक्षा को लेकर किया आगाह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। 23 अक्तूबर से शुरू होने वाले आला हजरत उर्स के दौरान सड़कों पर जायरीन की भीड़ रहेगी। वहीं दूसरी ओर शहर के कई मुुख्य मार्गों पर सेतु निगम ओवरब्रिज और फ्लाईओवर बना रहा है। इनकी निर्माण सामग्री सड़कों पर रखी होने से हादसे की आशंका बनी हुई है, जिसे देखते हुए एडीएम सिटी ने सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक को सतर्क करते हुए पत्र जारी किया है।
शहर की मुख्य सड़क लालफाटक, आईवीआरआई, चौपुला और सेटेलाइट पर सेतु निगम के फ्लाईओवर और ओवरब्रिज के प्रोजेक्ट चल रहे हैं। इस बीच 23 से 25 अक्तूबर तक आला हजरत के उर्स के दौरान इन सड़कों से होकर जायरीन भी गुजरेंगे। प्रशासनिक अधिकारियों ने इस पर चिंता जाहिर की है कि निर्माण स्थल पर सड़कों पर निर्माण सामग्री रखी होने से किसी अनहोनी की घटना से इंकार नहीं किया जा सकता है। इसलिए उर्स के दौरान ज्यादा सतर्कता बरतें। इस संबंध में एडीएम सिटी महेंद्र कुमार सिंह ने सेतु निगम के मुख्य परियोजना प्रबंधक देवेंद्र सिंह को पत्र भी दिया है। एडीएम ने निर्देशित किया है कि निर्माणाधीन फ्लाईओवर और ओवरब्रिज के पास सुरक्षा के लिहाज से बैरिकेडिंग भी कराई जाए।