फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dev will awake from sleep, will begin work

निद्रा से जागेंगे देव, शुरू होंगे मांगलिक कार्य

Tue, 31 Oct 2017 02:09 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Tue, 31 Oct 2017 02:09 AM IST
विज्ञापन
Dev will awake from sleep, will begin work
देअाआेओत्‍थ्‍ाान एकदासश्‍ाी

विज्ञापन
चार माह पहले हरि शयनी एकादशी को सोये देव देवोत्थान एकादशी पर मंगलवार को जागेंगे। इसी के साथ विवाह, मुंडन, यज्ञोपवीत आदि मांगलिक संस्कार शुरू हो जाएंगे। इसी दिन तुलसी सालिगराम का विवाह भी होगा।
शास्त्रों के अनुसार, चार माह से सोए हुए देवों के जागने का दिन देवोत्थान एकादशी कहलाता है। इस बार देवोत्थान एकादशी 31 अक्तूबर को है। आचार्य मुकेश मिश्र बताते हैं कि एकादशी का मान 30 अक्तूबर सोमवार को शाम 7.03 मिनट पर लग जाएगा जो 31 अक्तूबर मंगलवार को शाम 6.55 मिनट तक रहेगा। बता दें कि उदया तिथि पूरे दिन रहने से एकादशी 31 अक्तूबर को ही मान्य होगी। इस दिन से शादियां होनी शुरू हो जाती हैं। विवाह के लिए एकादशी अबूझ तिथि होती है। इसके बाद विवाह मुहूर्त 16 नवंबर से शुरू होंगे। 12 अक्तूबर से अस्त चल रहे गुरु का उदय छह नवंबर को होगा। दरअसल, तारा उदय होने के बाद कुछ दिनों तक के लिए दोष माना जाता है, लिहाजा विवाह मुहूर्त 16 नवंबर से हैं।
विज्ञापन

इस दिन व्रत-पूजा का है खास महत्व
मान्यता के अनुसार, इस एकादशी पर व्रत और भगवान विष्णु के पूजन का बहुत महत्व है। इस दिन जागरण करने से विष्णु लोक की प्राप्ति होती है। पूजा से इस दिन अथाह ज्ञान की भी प्राप्ति होती है। इसीलिए इसे प्रबोधिनी एकादशी भी कहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें पूजन
इस दिन स्नानादि से निवृत्त होकर धूप, दीप दिखाकर और घंटा, शंख बजाकर भगवान को जागाएं। इसके बाद गंगाजल, पंचामृत से स्नान कराकर रोली, चंदन, अक्षत, पुष्प, गन्ना, सिंघाड़ा, शकरकंद आदि से पूजन करें और आरती उतारें।



होगा तुलसी-शालिग्राम विवाह
शहर में देवोत्थान एकादशी के उपलक्ष्य में शहर में कई जगह तुलसी शालिग्राम विवाह होंगे। मान्यता है कि तुलसी कन्या दान का संकल्प हजारों कन्याओं के संकल्प के बराबर है। तुलसी विवाह पूजन से कई जन्मों के पापों का शमन होता है। राधाकृष्ण मंदिर मारबाड़ी गंज के पुजारी पंडित रमाकांत दीक्षित ने बताया कि इस दिन कई लोग अपने घरों में तुलसी विवाह करते हैं। ठाकुर जी के मंदिर से बैंड बाजों के साथ शालिग्राम को लाया जाता है। वहां विधि विधान से विवाह कर तुलसी को विदा किया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed