फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Destroy plan to apply prices on petrol pumps every day

पेट्रोल पंप पर हर दिन कीमतें लागू करने की योजना ध्वस्त

Fri, 16 Jun 2017 01:31 AM IST
बरेली। 
बरेली।  Updated Fri, 16 Jun 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
Destroy plan to apply prices on petrol pumps every day
Destroy plan to apply prices on petrol pumps every day - फोटो : Destroy plan to apply prices on petrol pumps every day
सार्वजनिक पेट्रोलियम कंपनियां शुक्रवार से हर दिन डीजल पेट्रोल दरें लागू करेगी। इसके लिए पूर्व संध्या पर रात आठ बजे ही नयी कीमतें प्रसारित होंगी। नयी व्यवस्था पहले दिन ही ध्वस्त हो गयी, देर रात तक संशोधित दरें नहीं मिलने से डीलर परेशान रहे और कंपनी अफसर भी कोई उत्तर नहीं दे पाए।
विज्ञापन

सभी पंपों पर शुक्रवार 16 जून से सुबह छह बजे से रोजाना कीमतें बदल सकती हैं। नयी व्यवस्था के तहत रात आठ बजे सभी डीलरों को बदली दरें उपलब्ध कराना है, जिससे उन्हें सुबह छह बजे से लागू कराया जा सके। देर रात एक भी कंपनी नयी कीमतें उपलब्ध नहीं करा पायी। उधर, पेट्रोलियम कंपनियों ने डीजल पेट्रोल सवा रुपये सस्ता कर दिया है, यह नयी दरें गुरुवार आधी रात बाद लागू हाेंगी। 
विज्ञापन

उधर, ज्यादातर पंपों पर दैनिक दर सूची बोर्ड भी नहीं लगाया है। रामपुर बाग स्थित आईओसी कोको पंप पर बोर्ड लगा दिया, लेकिन नयी दरें नहीं आने से कुछ नहीं लिखा गया था। प्रबंधक अरविंद कुमार ने बताया कि नयी दरें आते ही बोर्ड पर प्रदर्शित कर दी जाएंगी। नयी दरें सुबह छह से लागू होंगी। पेट्रोलियम डीलर विनय गुप्ता और अशोक गुप्ता आदि ने बताया कि नयी व्यवस्था से आए दिन विवाद होना संभव है क्योंकि पहले दिन ही कंपनियां व्यवस्था लागू करने में नाकाम रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed