फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Despite the Urs special trains and additional bus trips, passengers remained troubled

Bareilly News: उर्स विशेष ट्रेनों, बसों के अतिरिक्त फेरों के बावजूद परेशान रहे यात्री

Thu, 21 Aug 2025 03:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 03:02 AM IST
विज्ञापन
Despite the Urs special trains and additional bus trips, passengers remained troubled
बरेली। आला हजरत उर्स को देखते हुए रेलवे ने बरेली होते हुए पांच जोड़ी यानी अप-डाउन 10 विशेष ट्रेनों का संचालन किया। रोडवेज की 300 से ज्यादा बसों ने अतिरिक्त फेरे लगाए। इसके बावजूद जायरीन की भीड़ के कारण आम यात्री परेशान हुए।
विज्ञापन

महिलाओं को भी खींचतान के बीच यात्रा करनी पड़ी। नियमित समेत विशेष गाड़ियों के एसी कोचों की दशा भी जनरल जैसी हो गई। आरक्षित टिकट पर यात्रा करने वाले मुसाफिर दिन भर शिकायत करते रहे।
विज्ञापन

कुछ यात्रियों ने वंदे भारत एक्सप्रेस में भी घुसने की कोशिश की, लेकिन उनको रोक दिया गया। इस गाड़ी में आरक्षित टिकट वाले यात्रियों को ही सवार होने दिया गया। दिल्ली-मोतिहारी अमृत भारत एक्सप्रेस के आरक्षित कोचों में भी भीड़ की शिकायत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई गाड़ियों के महिला और दिव्यांग कोचों के साथ लगेज यान पर भी जायरीन व अन्य यात्रियों का कब्जा रहा। कंट्रोल रूम से शिकायत मिलने पर आरपीएफ व जीआरपी ने महिला कोचों से जायरीन व अन्य यात्रियों को उतरवाया। जंक्शन पर सीसी कैमरों से निगरानी की गई। सिविल पुलिस भी तैनात रही।

मुख्य वाणिज्य निरीक्षक इमरान सैय्यद ने बताया कि मंगलवार और बुधवार को यात्रियों का आवागमन बढ़कर 75-80 हजार तक हो गया। बृहस्पतिवार को स्थिति सामान्य हो जाएगी। कुछ गाड़ियों के एसी कोचों में भीड़ की शिकायत रही। जायरीन की सुविधा के लिए 18 ट्रेनों को जंक्शन पर अतिरिक्त ठहराव भी दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed