{"_id":"66d933f467e816b0cb0e6730","slug":"derogatory-comments-in-viral-letter-in-the-name-of-qazi-e-hindustan-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: काजी-ए-हिंदुस्तान के नाम से वायरल पत्र में अपमानजनक टिप्पणी, बरेलवियों में खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: काजी-ए-हिंदुस्तान के नाम से वायरल पत्र में अपमानजनक टिप्पणी, बरेलवियों में खलबली
Thu, 05 Sep 2024 10:08 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 05 Sep 2024 10:08 AM IST
सार
बरेली में काजी-ए-हिंदुस्तान के नाम से एक पत्र वायरल हुआ है, जिसमें दूसरे मसलकों सहित जामिया नूरिया रजविया में हुए आयोजन पर सवाल उठाए गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में काजी-ए-हिंदुस्तान मुफ्ती असजद रजा खां कादरी के लेटरपैड पर एक पत्र वायरल हो रहा है। मरकाजी दारूल इफ्ता के पैड पर जारी पत्र पर नीचे असजद मियां जैसे हस्ताक्षर हैं। इसमें दूसरे मसलकों सहित जामिया नूरिया रजविया में हुए आयोजन पर सवाल उठाए गए हैं।
विज्ञापन
वायरल पत्र में हाल ही हुए उर्स मे तकरीर करने आए अल्लामा सैयद जामी अशरफ मियां पर भी सवाल उठाए गए हैं। कई गैर जिम्मेदारना, अनैतिक और आपत्तिजनक शब्दों का भी इस्तेमाल किया गया है। हालांकि, असजद मियां के दामाद व जमात रजा मुस्तफा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलमान मियां ने पत्र को फर्जी बताया है।
विज्ञापन
मौलाना अदील फैयाजी ने भी वीडियो जारी कर इस हरकत को नाजायज बताया है। उन्होंने कहा है कि कुछ लोग मरकज और काजी-ए- हिंदुस्तान की ओर से लोगों को गुमराह करना चाहते हैं। इसी मकसद से इस पत्र को जारी किया गया होगा। उलमा भी इस पत्र को जारी करने वाले को बुरा-भला कह रहे हैं।
विज्ञापन