फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Deputy CM Keshav Prasad Maurya saya Excavation is being done in search of temples on the orders of the court

UP: बरेली में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान, कहा- जहां भी कोर्ट का आदेश होगा, वहां खोदाई कराएंगे

Tue, 24 Dec 2024 09:30 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 24 Dec 2024 09:30 PM IST
सार

Bareilly News: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को बरेली पहुंचे। वह यहां मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। संभल मामले पर भी प्रतिक्रिया दी। 

विज्ञापन
Deputy CM Keshav Prasad Maurya saya Excavation is being done in search of temples on the orders of the court
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का कहना है कि संभल या किसी अन्य शहर में मंदिरों की तलाश में सर्वे और खोदाई कोर्ट के आदेश पर हो रही है। कई दूसरी जगहों पर भी कोर्ट में इस तरह की याचिकाएं लोगों ने दायर की हैं। जहां भी कोर्ट का आदेश होगा, सरकार उसके अनुपालन में वहां सर्वे और खोदाई कराएगी। वह बरेली में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान के बाद आए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कटाक्ष पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।

विज्ञापन




सर्किट हाउस में मंगलवार को मीडिया से रूबरू हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कांग्रेस, सपा सत्ता के लिए बेचैन हैं। इनको समझना होगा कि वर्ष 2047 तक सत्ता इनसे दूर ही है। डॉ. आंबेडकर को लेकर गृहमंत्री के बयान और इसके बाद शुरू हुए धरना-प्रदर्शन को भी उन्होंने वर्चस्व की जंग करार दिया।
विज्ञापन


बरेली के एक मौलाना द्वारा महाकुंभ में मुसलमानों को दुकानें लगाने से मना करने की अपील पर डिप्टी सीएम ने कहा कि महाकुंभ में सभी का स्वागत है। प्रयागराज में इस बार भव्य आयोजन होगा। किसी की अपील से कोई फर्क नहीं पड़ता है। प्रयागराज में दुकानें लगाने के लिए हमारे पास लाइन लगी हुई हैं। जो भी सही सामान बेचना चाहता है, उसका हम स्वागत करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

योगी जी हमारे मुख्यमंत्री, उनकी अगुआई में ही होगा 2027 का चुनाव
आगामी विधानसभा चुनाव में राजनीतिक परिस्थितियों पर डिप्टी सीएम ने मुस्कराते हुए जवाब दिया कि योगी जी हमारे मुख्यमंत्री हैं। वर्ष 2027 में उन्हीं की अगुआई में चुनाव होगा। हमें उम्मीद है कि वर्ष 2027 में प्रचंड बहुमत से हम यूपी में तीसरी बार सरकार बनाएंगे। इससे पहले हरियाणा और महाराष्ट्र में हुए हालिया चुनाव में भी हम सरकार बना चुके हैं।

'अखिलेश... हताश, निराश, उदास'
अखिलेश यादव के पहले संभल हिंसा, फिर लखनऊ में बैंक लॉकरों से चोरी और अब पीलीभीत में खालिस्तानी आतंकवादियों के एनकाउंटर पर सरकार को घेरने के प्रयास पर भी डिप्टी सीएम बोले। कहा कि संभल में सरकार ने हिंसा को रोका। बैंक में चोरी का भी खुलासा पुलिस कर चुकी है। पीलीभीत में खुद पंजाब पुलिस ने कार्रवाई की है। उनके पास जरूरी साक्ष्य थे। ऐसे में अखिलेश के लिए मेरे पास सिर्फ तीन शब्द हैं... हताश, निराश, उदास।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed