फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Deputy CM Brajesh Pathak targeted Rahul Gandhi for praising China in Shahjahanpur

उपमुख्यमंत्री बोले: कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी देश की जनता; चीन की तारीफ पर राहुल गांधी पर बरसे

Wed, 11 Sep 2024 03:32 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 11 Sep 2024 03:32 PM IST
सार

शाहजहांपुर में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि राहुल गांधी की पुरानी आदत है। वह जब भी विदेश जाते हैं तो देश के खिलाफ बोलते हैं। देश की जनता कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी। 

विज्ञापन
Deputy CM Brajesh Pathak targeted Rahul Gandhi for praising China in Shahjahanpur
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने राहुल गांधी पर साधा निशाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बुधवार को भावलखेड़ा की चक विटारा सीएचसी का निरीक्षण किया। इसके बाद पत्रकार वार्ता में उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमेरिका में चीन की तारीफ की, इसको लेकर पूछे गए सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी की यह पुरानी आदत है। जब भी विदेश जाते हैं तो देश के खिलाफ बोलते हैं। देश और प्रदेश की जनता कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी। 

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने बताया कि जिले में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करने के बाद संचारी रोगों से निपटने और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए निर्देशित किया गया है। इससे पहले उन्होंने सीएचसी में मरीजों से मिलकर स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली। 
विज्ञापन




एंबुलेंस को दिखाई हरी झंडी 
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक बुधवार को विनोबा भावे की जयंती के मौके पर यहां पहुंचे थे। उन्होंने विनोबा भावे आश्रम में एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस एंबुलेंस को आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए राज्यपाल आनंदी बेन द्वारा आश्रम को प्रदान किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रामहरि समागम को किया संबोधित 
विनोबा भावे आश्रम में आयोजित रामहरि समागम में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भारत में अनेक ऐसे संत हुए हैं, जिन्होंने साधारण वस्त्र धारण कर अपना पूरा जीवन भारत माता के चरणों में न्योछावर कर दिया। ऐसे ही संत आचार्य विनोबा भावे थे, जो महात्मा गांधी के साथ आजादी की लड़ाई में कंधे से कंधे मिलाकर चले थे।

विनोबा भावे ने किया था भू-दान का आह्वान 
ब्रजेश पाठक ने कहा कि आजादी के बाद विनोबा भावे को चिंता थी कि निर्धन भूमिहीनों का परिवार कैसे पालन होगा। तब उन्होंने पदयात्रा निकाल कर जमींदारों और राजाओं से भू-दान करने का आह्वान किया। उनके आंदोलन से जुड़कर बड़ी संख्या में लोगों ने जमीन को दान कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed