फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Deputy Chief Minister Brajesh Pathak honored more than 70 democracy fighters in Bareilly

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बोले: सत्ता के भूखे लोगों का समूह है कांग्रेस, सपा को बताया एक परिवार के कब्जे वाली पार्टी

Sat, 25 Jun 2022 11:13 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, बरेली। 
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली।  Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 25 Jun 2022 11:13 PM IST
सार

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शनिवार को बरेली में आयोजित काला दिवस गोष्ठी में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा, सपा पर एक परिवार का कब्जा है। अखिलेश यादव ने अपने पिता को ही धक्का मारकर कुर्सी हथिया ली।बोले, कांग्रेस में भी इसी तरह एक ही परिवार के पास शक्तियां हैं।

विज्ञापन
Deputy Chief Minister Brajesh Pathak honored more than 70 democracy fighters in Bareilly
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक आपातकाल का जिक्र करते हुए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई का महात्मा गांधी ने नेतृत्व किया। कांग्रेस ने उनके कामों को आगे बढ़ाने के बजाय अपने नाम के आगे गांधी लगा लिया। इस शब्द का प्रयोग वोट लेने के लिए किया गया। कांग्रेस सत्ता के भूखे लोगों का समूह है, जो जनता को गुमराह करने का काम कर रहा है। बोले, बरेली क्रांति का गढ़ है। यहां से उठी आवाज पूरी दुनिया में जाती है, इसलिए भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस के कारनामों को घर-घर जाकर बताएं। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शनिवार को ये बातें भाजपा की ओर से आयोजित काला दिवस गोष्ठी में कहीं। 

विज्ञापन


आईएमए हाल में आयोजित गोष्ठी में मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी अब आचार्य नरेंद्र देव, चंद्रशेखर के समय वाली पार्टी नहीं है। सपा आज एक परिवार के कब्जे वाली पार्टी है। इसी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने अपने ही पिता को धक्का मारकर कुर्सी हथिया ली है। कहा, ऐसा कार्य मुगलकाल में होता था। उन्होंने कहा कि सपा के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष भी अखिलेश यादव के ही बेटे होंगे। कांग्रेस में भी इसी तरह एक ही परिवार के पास शक्तियां हैं। इस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष भी राहुल गांधी के ही परिवार से होगा, यदि वह शादी करेंगे तो उनके बेटा-बेटी बनेंगे या फिर प्रियंका वाड्रा के परिवार से अध्यक्ष होगा। इस दौरान उन्होंने शिवसेना पर भी निशाना साधा। बिना नाम लिए कहा कि पिता सीएम हैं और बेटा कैबिनेट मंत्री। पूरा परिवारवाद चल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा में ऐसा नहीं होता है। उदाहरण देते हुए कहा कि हो सकता है भाजपा का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष इसी गोष्ठी में बैठा हो।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान जनसंघ के नेताओं को जेलों में बंद कर दिया गया। यातनाएं दी गईं। लोगों को रोड रोलर से कुचलने की कोशिशें हुईं। वह दिन कभी नहीं भूला जा सकता। उन्होंने लोकतंत्र सेनानियों से कहा कि उनका सम्मान वह कम नहीं होने देंगे। इस दौरान उन्होंने 70 से अधिक लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया। लोकतंत्र सेनानी वीरेंद्र अटल ने आपातकाल के अनुभव बताए। 

स्वागत के दौरान अव्यवस्था, लोकतंत्र सेनानी हुए नाराज
कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री के स्वागत के लिए एक साथ मंच पर कई कार्यकर्ता बुला लिए गए। इससे अव्यवस्था हो गई। मंच से कार्यकर्ता नहीं उतर रहे थे। सेल्फी ली जा रहीं थीं। यहां धक्का-मुक्की भी हो गई। इस पर एक लोकतंत्र सेनानी नाराज होकर जाने लगे तो उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उन्हें रुकने के लिए कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed