फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Deputation period completed, Vice Chancellor did not return to original posting, warning of action

Bareilly News: प्रतिनियुक्ति अवधि पूरी, मूल तैनाती पर नहीं लौटे कुलपति, कार्रवाई की चेतावनी

Sun, 14 Apr 2024 03:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
Deputation period completed, Vice Chancellor did not return to original posting, warning of action
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केपी सिंह प्रतिनियुक्ति अवधि समाप्त होने के बाद भी अपने मूल विश्वविद्यालय में सेवाएं देने नहीं पहुंचे। इसको लेकर गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने उन्हें तत्काल लौटने के लिए कहा है। ऐसा नहीं करने पर उनकी सेवा भी समाप्त की जा सकती है।
विज्ञापन


रुविवि के कुलपति प्रो. केपी सिंह उत्तराखंड की गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं। उन्हें प्रतिनियुक्ति पर रुविवि का कुलपति बनाया गया था। 15 फरवरी को प्रतिनियुक्ति अवधि पूरी होने के बाद भी वह मूल तैनाती पर नहीं लौटे। उन्होंने 13 फरवरी को पत्र लिखकर प्रतिनियुक्ति दोबारा 31 अगस्त 2026 तक विस्तारित करने का अनुरोध किया। इसे पंतनगर विवि के कुलपति ने स्वीकार योग्य नहीं पाया। ऐसे में प्रो. केपी सिंह को दोबारा आदेश दिया गया कि वह तत्काल मूल तैनाती पर लौटें। ऐसा नहीं करने पर उनके विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसमें सेवा समाप्ति भी शामिल है।
विज्ञापन



2020 में ग्रहण किया था कार्यभारप्रो. केपी सिंह ने 17 अगस्त 2020 को रुहेलखंड विश्वविद्यालय में कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया था। 17 अगस्त 2023 को कार्यकाल पूरा होेने के बाद राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उन्हें दोबारा कुलपति पद की जिम्मेदारी सौंपी थी। इससे पहले वह 15 जुलाई 2016 से हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में कुलपति के रूप में सेवाएं दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय को शुक्रवार को पत्र भेजा गया है। इसमें प्रतिनियुक्ति की अवधि बढ़ाने के लिए लिखा है। मेरा कार्यकाल रुहेलखंड विश्वविद्यालय में बतौर कुलपति एक अगस्त 2026 तक है।
-प्रो. केपी सिंह, कुलपति, रुहेलखंड विश्वविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed