{"_id":"6442f588cfd1d15bef045426","slug":"deployment-of-three-doctors-in-womens-hospital-bareilly-news-c-4-bly1005-132691-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: महिला अस्पताल में तीन चिकित्सकों की तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: महिला अस्पताल में तीन चिकित्सकों की तैनाती
विज्ञापन
बरेली। तीन दिन से महिला अस्पताल में महज एक डॉक्टर के भरोसे चल रही ओपीडी समेत इलाज की अन्य सेवाएं फिर सुव्यवस्थित होंगी। शुक्रवार को सीएमओ ने तीन सीएचसी से महिला अस्पताल में विशेषज्ञ महिला चिकित्सक (चिकित्साधिकारी) की तैनाती के आदेश जारी कर दिए। साथ ही, जिला अस्पताल में एक बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती की है।
करीब दो माह से महिला अस्पताल में सेवाएं दे रहे तीन डॉक्टरों की निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद उन्हें रिलीव कर दिया गया था। तभी से अस्पताल में ओपीडी, ओटी, जांच समेत मेडिकोलीगल में परेशानी होने लगी थी। सीएमएस ने कई बार सीएमओ को पत्र लिखा, पर कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिल रहा था। मामले को गंभीरता से लेकर अमर उजाला ने क्रमवार प्रमुखता से खबरें प्रकाशित कीं तो फजीहत होते देख स्वास्थ्य केंद्रों पर मौजूद तीन महिला चिकित्सकों की तैनाती के निर्देश जारी कर दिए हैं।
सीएमओ डॉ. बलवीर सिंह का कहना है कि ईद और रविवार के सार्वजनिक अवकाश के बाद सोमवार को सभी डॉक्टर कार्यभार संभाल लेंगी। सीमित मानव संसाधन के जरिये बेहतर सेवा मुहैया कराने का प्रयास है। शासन को भी पत्र भेजकर महिला चिकित्सकों की तैनाती को कहा है।
विज्ञापन
इनकी हुई तैनाती
सीएचसी फतेहगंज पश्चिमी की चिकित्साधिकारी डॉ. रिचा, सीएचसी फरीदपुर की चिकित्साधिकारी डॉ. मोनिका गुप्ता, सीएचसी नवाबगंज की चिकित्साधिकारी डॉ. सायमा सरफराज खान की तैनाती हुई है। नवाबगंज के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप गुप्ता को सप्ताह में तीन दिन जिला अस्पताल में सेवाएं देने का आदेश जारी किया है।
शुक्रवार को ओपीडी में दोपहर 12 बजे ही सन्नाटा
महिला अस्पताल की ओपीडी में चिकित्सकों की कमी का असर शुक्रवार को भी दिखाई दिया। दोपहर करीब 12 बजे तक सौ पर्चे ही बने। इसमें भी ज्यादातर पर्चे नियमित टीकाकरण और जांच के थे। सीएमएस डॉ. पुष्पलता के मुताबिक जुमे पर अलविदा की नमाज के चलते भी महिला मरीजों की तादाद कम रही।