फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Deployment of additional police force in dense settlements, monitoring of rooftops with drones

Bareilly News: घनी बस्तियों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, ड्रोन से छतों की निगरानी

Mon, 17 Apr 2023 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Apr 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Deployment of additional police force in dense settlements, monitoring of rooftops with drones
बरेली। प्रयागराज के घटनाक्रम के बाद शनिवार रात पुलिस ने शहर की घनी आबादी में कांबिंग की। सड़कों पर हुजूम लगाए खड़े 25 युवाओं को पकड़कर पूछताछ के बाद छोड़ा गया। शहर में तीन सौ अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पीएसी भी लगाई है, छतों पर पत्थरों की स्थिति देखने के लिए ड्रोन की मदद ली जा रही है। शहर का माहौल शांत है, खुफिया अमला भी संवेदनशील इलाकों में टोह ले रहा है।
विज्ञापन

चार थाना क्षेत्र बारादरी, प्रेमनगर, किला और कोतवाली के संवेदनशील व मिश्रित आबादी के इलाकों में खासतौर पर सजगता बरती जा रही है। वहां चार सौ पुलिसकर्मी अलग से लगाए गए हैं। शहर में दो कंपनी पीएसी पहले से है, एक कंपनी पीएसी और बुलाई गई है। सीओ स्तर के अधिकारियों को एक-एक थाना देकर वहां खासतौर से निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। एसएसपी, एसपी सिटी व अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शहर में घूम रहे हैं।
विज्ञापन

दुकानें बंद कराईं
एसपी सिटी के साथ सैलानी बाजार व अन्य स्थानों पर घूमकर पुलिस ने ऐसी दुकानें बंद कराईं, जहां बेवजह लोग खड़े हुए थे। एसपी सिटी ने कहा कि शहर में धारा 144 लागू है, बिना वजह देर तक दुकानें खोलकर मजमा लगाया जा रहा है तो पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवेदनशील क्षेत्रों पर मंडराया ड्रोन

पुलिस के मुताबिक किला थाना क्षेत्र में साहूकारा, जसौली, कोतवाली थाना क्षेत्र में बिहारीपुर, आजमनगर, सिकलापुर, कटी कुईंया, बारादरी थाना क्षेत्र के गंगापुर, संजयनगर, हजियापुर, पनबड़िया व जोगी नवादा इलाके संवदेनशील हैं। इन इलाकों में रविवार दोपहर ड्रोन उड़ाकर छतों व संकरी गलियों की निगरानी कराई गई। गलियों में खड़े लोगों को चिह्नित कर पुलिस ने भगा दिया।

---
सोशल मीडिया पर निगरानी रखी जा रही है। शहर में पहले से धारा 144 लागू है। पुलिस अलर्ट मोड पर है। शहर में पूरी तरह शांति है। किसी ने खुराफात करने की कोशिश की तो मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।- राहुल भाटी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed