फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dentist molested the girl by giving an injection of intoxicant

डेंटिस्ट ने नशे का इंजेक्शन देकर युवती से किया दुष्कर्म

Mon, 08 Nov 2021 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Dentist molested the girl by giving an injection of intoxicant
demo photo - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बार-बार बुलाने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

बरेली। दांत में दर्द का इलाज कराने आई युवती को नशे का इंजेक्शन देकर दुष्कर्म करने के आरोप में इज्जतनगर के गांव सैदपुर के डेंटिस्ट डॉ. रवेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पीड़िता के पति के मुताबिक डेंटिस्ट ने उनकी पत्नी का वीडियो बना लिया था और उसे वायरल करने की धमकी देकर बार-बार बुलाता था।
पीड़िता के पति ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी के दांत में दर्द था जिस पर वह 16 अक्तूबर को सैदपुर में डॉ. रवेंद्र के क्लीनिक प्रकाश डेंटल लैब में गई थीं। डॉ. रवेंद्र ने खराब दांत उखाड़कर दूसरा दांत लगाने की बात कही। इसके लिए उनकी पत्नी को इंजेक्शन लगाया जिससे वह अर्द्धमूर्छित हो गईं। इसके बाद उनके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने पर उन्हें धमकी दी कि उसने दुष्कर्म का वीडियो बना ली है, अगर किसी को कुछ बताया तो वह उसे वायरल कर देगा।
विज्ञापन

युवक के मुताबिक इसके बाद उनकी पत्नी गुमसुम रहने लगी। उन्होंने यह हालत देखकर समझाया तो पत्नी ने पूरा घटनाक्रम बताया। यह भी कहा कि डॉ. रवेंद्र वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बार-बार फोन कर उन्हें बुलाता है। वह मना करती हैं तो वीडियो वायरल करने की धमकी देता है। युवती के पति की तहरीर पर इज्जतनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed