फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Democracy blown in Pasgwan, elections should be held again: Priyanka

पसगवां में उड़ीं लोकतंत्र की धज्जियां, दोबारा हो चुनाव : प्रियंका

Sat, 17 Jul 2021 11:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Democracy blown in Pasgwan, elections should be held again: Priyanka
पसगवां में पीड़ितों से बात करतीं प्रियंका गांधी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

कांग्रेस महासचिव ने कहा, जहां-जहां हिंसा हुई, वहां फिर से चुनाव के लिए आयोग को लिखेंगी पत्र
विज्ञापन

महिलाएं प्रधान से पीएम तक बनेंगी और अत्याचार करने वाली सरकार को मात देंगी

लखीमपुर खीरी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यहां कहा कि पसगवां समेत पूरे प्रदेश में हिंसा के बूते भाजपा ने जीत हासिल की। लोकतंत्र का मजाक उड़ाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी योगी सरकार को शाबासी और बधाई दी। पसगवां समेत हिंसा वाली जगहों पर निर्वाचन रद्द कर दोबारा कराने के लिए चुनाव आयोग को वह पत्र लिखेंगी।
प्रदेश दौरे पर आईं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अपना निर्धारित कार्यक्रम बदलकर शनिवार सुबह करीब 11 बजे पसगवां इलाके के सेमराघाट पहुंचीं। वह ब्लॉक चुनाव के दौरान अभद्रता का शिकार हुईं सपा समर्थित उम्मीदवार रितु सिंह और उनकी प्रस्तावक से मिलीं। सेमराघाट में सपा नेता क्रांति सिंह के घर ये दोनों महिलाएं रह रही हैं। प्रियंका गांधी ने मुलाकात के दौरान दोनों को कई बार गले लगाया और उन्हें हर हाल में न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। सपा नेता क्रांति सिंह ने उन्हें घटना से जुड़े वीडियो भी दिखाए। आधे घंटे की मुलाकात के बाद प्रियंका गांधी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आठ जुलाई को पसगवां ब्लॉक में महिला प्रत्याशी और उनकी प्रस्तावक से बदसलूकी हुई व उनके कपड़े खींचे गए। एक की गोद में छोटा बच्चा था उस पर भी किसी को तरस नहीं आया। ऐसी घटनाओं पर चुनाव को रद्द कर देना चाहिए, वह भी नहीं किया गया। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि नामांकन पत्र भरना और चुनाव लड़ना उनका सांविधानिक हक था। यह अधिकार उनसे छीना गया है। जिस सीओ ने बचाने की कोशिश की, उसे ही सरकार ने निलंबित कर दिया। बाकी अधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं की। प्रियंका गांधी के पहुंचने से पहले ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा और पूर्व मंत्री जफर अली नकवी सपा नेता पहुंचे हुए थे।
विज्ञापन

प्रियंका गांधी ने लखीमपुर से जाते ही किया ट्वीट

ट्विटर पर प्रियंका गांधी ने लिखा- भाजपा वाले सुन लें, महिलाएं प्रधान, ब्लॉक प्रमुख, विधायक, सांसद, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री बनेंगी और उन पर अत्याचार करने वालों को शह देने वाली सरकार को शिकस्त देंगी। उन्होंने लिखा कि पंचायत चुनाव में भाजपा द्वारा की गई हिंसा की शिकार अपनी सभी बहनों, नागरिकों के न्याय के लिए वह राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र लिखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed