फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Demanded extortion of fifty lakhs from railway contractor

Bareilly News: रेलवे ठेकेदार से पचास लाख की रंगदारी मांगी

Tue, 30 May 2023 02:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2023 02:48 AM IST
विज्ञापन
Demanded extortion of fifty lakhs from railway contractor
बरेली। रेलवे के ठेकेदार से कुछ लोगों ने शिकायत करने की धमकी देकर पचास लाख रुपये की रंगदारी मांगी। ठेकेदार ने प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट कराई है।
विज्ञापन

राजेंद्र नगर निवासी अजय अग्रवाल रेलवे में ठेकेदारी करते हैं। उनकी फर्म मैसर्स नरेंद्र देव रेलवेज है। अजय अग्रवाल के मुताबिक उनके साथ ग्लैक्सी टावर के पास रहने वाले अजय कुमार उर्फ अज्जू ने धोखाधड़ी की थी। अजय अग्रवाल ने अज्जू के खिलाफ प्रेमनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। उस मुकदमे की विवेचना चल रही है। आरोप है कि अज्जू ने रामपुर गार्डन निवासी भरत अग्रवाल को भेजकर मुकदमा वापस लेने का दबाव डाला। आरोप है कि भरत अग्रवाल ने अजय कुमार को रेलवे विजिलेंस और एजेंसियों से गोपनीय शिकायतें कराने की धमकी दी। शिकायती पत्र दिखाते हुए पचास गज का प्लॉट या पचास लाख रुपये देने का दबाव बनाया। परेशान होकर अजय अग्रवाल ने भरत को पांच लाख रुपये दे दिए।
आरोप है कि रुपये लेने के बाद भरत अग्रवाल ने कहा कि 45 लाख का इंतजाम करो तो सब निपटा दूंगा। अजय अग्रवाल जब भरत के घर गए तो वह घर नहीं मिला। बाद में भरत ने अजय अग्रवाल से अज्जू का समझौता कराने से भी इन्कार कर दिया। अजय ने भरत से अपने पांच लाख रुपये वापस मांगे तो भरत की पत्नी स्मृति ने बताया रुपये बैंक में जमा कर दिए हैं। अजय अग्रवाल ने एसएसपी से शिकायत की तो इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

000
भरत ने रेलवे अफसरों से सांठगांठ का आरोप लगाया
- आरोपी बनाए गए भरत कुमार अग्रवाल ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर आरोप लगाया है कि रेलवे भूमि विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने अपने निजी स्वार्थ की खातिर पंजीकृत ठेकेदार अजय अग्रवाल और साझेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए सरकारी राजस्व को 680 करोड़ रुपये की क्षति पहुंचाई है। उन्होंने इसकी शिकायत की जिसकी जांच कछुआ गति से चल रही है। इसी शिकायत का मामला दबाने को उनके खिलाफ झूठी रिपोर्ट कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed