फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Demanded extortion from Sadhu, cut hair on protest

Bareilly News: साधू से मांगी रंंगदारी, विरोध पर बाल काटे

Mon, 01 Apr 2024 08:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 08:12 AM IST
विज्ञापन
Demanded extortion from Sadhu, cut hair on protest
बरेली। कैंट थाना क्षेत्र में पांच महीने पहले अपने घर में दरवाजा लगवा रहे साधू से हिस्ट्रीशीटर और उसके साथियों ने अमानवीयता की थी। अब कोर्ट के आदेश पर कैंट थाने में साधू की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

कैंट के चौबारी गौटिया निवासी देवराज ने बताया कि वह जूना अखाड़े के साधू हैं। वह लाल फाटक के पास मंदिर में पूजा करते हैं। है, जिसमें दरवाजा न होने के कारण शरारती तत्व आ जाते हैं। अक्तूबर 2023 में देवराज चौबारी गौटिया स्थित अपने पैतृक मकान में दरवाजा लगवा रहे थे। तभी गांव का हिस्ट्रीशीटर अनोखेलाल आया और काम रुकवा दिया। अनोखे ने साधू से दस हजार रुपये रंगदारी मांगी।
विज्ञापन

साधू ने इन्कार किया तो अनोखे और उसके साथ आए नरेश, राजेश, मनोज, मुकेश, सुशीला, सीमा, रीना आदि ने उन पर हमला कर दिया। देवराज की जटा और दाढ़ी काटकर उन्हें जलाने की कोशिश की थी। देवराज ने थाने में शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं हो सकी। अब न्यायालय के आदेश पर कैंट थाने में देवराज की रिपोर्ट दर्ज की गई है। इंस्पेक्टर जग नरायण पांडेय ने बताया कि उनके कार्यकाल से काफी पहले का मामला है। आरोपों की सत्यता पता कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed