फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Demand to remove exhibition from Bishop Mandal Inter College

Bareilly News: बिशप मंडल इंटर कॉलेज से नुमाइश हटाने की मांग

Sun, 23 Jun 2024 08:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 08:32 AM IST
विज्ञापन
Demand to remove exhibition from Bishop Mandal Inter College
बरेली। बिशप मंडल इंटर कॉलेज में संचालित नुमाइश को हटाने के लिए ऑल डिनॉमिनेशन क्रिश्चियन वेलफेयर सोसाइटी ने नगर मजिस्ट्रेट से शिकायत की है। इसमें कॉलेज प्रशासन पर अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


सोसाइटी अध्यक्ष संजय एंथोनी ने आरोप लगाया कि कॉलेज में एक माह से अनधिकृत रूप से नुमाइश संचालित की जा रही है। नॉर्थ इंडिया रीजनल कॉन्फ्रेंस के प्रबंधक, जिला अधीक्षक और बिशप आदि ने मिलकर मैदान को निजी संपत्ति बना लिया है। इससे लाखों रुपये की अघोषित आय अर्जित की जा रही है। मैदान का नाम भी बदल दिया गया है।
विज्ञापन

कब्जाकर प्रतिवर्ष लाखों रुपये का गोलमाल किया जा रहा है। आरोप लगाया कि वे मैदान को कभी भी बेच सकते हैं। सोसाइटी ने नुमाइश को तत्काल प्रभाव से रोकने की मांग की है। संजय एंथोनी ने कहा कि तत्काल कार्रवाई नहीं होने पर वे बिना पूर्व सूचना के एक दिवसीय सांकेतिक धरना देंगे। इसको लेकर प्रधानाचार्य राकेश चंद्र ने कहा कि उन्हें इस विषय में जानकारी नहीं है। यह उनके कार्यकाल से पूर्व का प्रकरण है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed