फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Demand to re-conduct constable recruitment exam

Bareilly News: सिपाही भर्ती परीक्षा दोबारा कराने की मांग

Wed, 21 Feb 2024 03:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 21 Feb 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Demand to re-conduct constable recruitment exam
बहेड़ी/नवाबगंज। यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने का आरोप लगाकर मंगलवार को बड़ी संख्या में युवाओं ने संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर प्रदर्शन किया। ज्ञापन देकर परीक्षा निरस्त करके फिर से कराने की मांग की गई। इस दौरान हंगामा भी हुआ।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने पहुंचे युवाओं का आरोप था कि कई अभ्यर्थियों के मोबाइल फोन पर पहले से ही प्रश्नपत्र पहुंच गए थे। सोशल मीडिया पर भी प्रश्नपत्र और उनकी आंसर की वायरल हुई। परीक्षा देने के बाद जब उन्होंने वायरल फोटोज से प्रश्नपत्र को मिलाया तो यह समान मिली। ऐसे में जिन लोगों के पास पहले से ही आंसर की पहुंच गई, वह आसानी से परीक्षा पास कर लेंगे।
विज्ञापन

हमारे जैसे कई युवा जिन्होंने मेहनत से तैयारी की उनका नाम मेरिट लिस्ट में नहीं आ पाएगा। ऐसे में परीक्षा का निरस्त करके फिर से कराया जाए। बहेड़ी में युवाओं ने एक ज्ञापन स्थानीय विधायक अताउर्रहमान को भी सौंपा। विधानसभा में उनसे यह मुद्दा उठाने की मांग की। मीरगंज में जुलूस की शक्ल में पहुंचे युवाओं को बाहर ही रोक लिया गया। इसके बाद चार प्रतिनिधि ज्ञापन देने अंदर पहुंचे। प्रदर्शन करने वालों में सोमपाल वर्मा, सुनील, विपिन, आदेश कुमार, रेखा कुमारी, फरहीन, बबीता आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवाबगंज में जगतार सिंह, आमिर खान, सचिन कुमार, विजयपाल, प्रियांशू, नितिन कुमार, अजीत कुमार, हितेश सिंह आदि युवाओं ने विधायक और एसडीएम को ज्ञापन दिया। विधायक डॉ. एमपी आर्य ने युवाओं को न्याय दिलाने का भरोसा दिया।

--------
किसानों ने भी किया प्रदर्शन
आंवला। एसडीएम गोविंद मौर्य की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में भारतीय किसान यूनियन (शंकर) के कार्यकर्ता प्रदर्शन करने पहुंचे। उन्होंने नारेबाजी करते हुए एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। सिपाही भर्ती परीक्षा निरस्त कराने के लिए सुधीर यादव, जेके यादव, योगेश कुमार, नितिन सिंह, गोविंद यादव, राजू प्रजापति आदि युवाओं ने भी एक ज्ञापन दिया। यहां कुल 33 शिकायतें आईं, इनमें से दो का ही मौके पर निस्तारण हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed