{"_id":"699f692de0e658321a087990","slug":"demand-to-make-bareilly-college-a-central-university-mp-gives-assurance-bareilly-news-c-4-vns1074-833238-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बरेली कॉलेज को केंद्रीय विवि बनाने की मांग, सांसद ने दिया आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बरेली कॉलेज को केंद्रीय विवि बनाने की मांग, सांसद ने दिया आश्वासन
Thu, 26 Feb 2026 02:57 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 26 Feb 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बरेली कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) छात्र इकाई-प्रथम की ओर से कंप्यूटर सेमिनार हॉल में बुधवार को एक दिवसीय शिविर और प्रमाणपत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद सांसद छत्रपाल गंगवार ने स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन करते हुए अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा किए।
उन्होंने बताया कि वह स्वयं भी एनएसएस के स्वयंसेवक रहे हैं और समाज सेवा की भावना उनके भीतर यहीं से जागृत हुई थी। इस अवसर पर कॉलेज प्रशासन और छात्र इकाई ने सांसद को 189 वर्ष पुराने ऐतिहासिक बरेली कॉलेज का चित्र स्मृति चिह्न के रूप में भेंट किया।
साथ ही, उनसे बरेली कॉलेज को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाने के लिए संसद में प्रभावी पैरवी करने का विशेष आग्रह किया गया। सांसद ने आश्वस्त किया कि वे जल्द ही इस विषय को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात करेंगे। इस दौरान उन्हें केंद्रीय विश्वविद्यालय से संबंधित एक प्रस्ताव भी सौंपा गया।
विज्ञापन
मुख्य वक्ता शशांक भाटिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा का मूल उद्देश्य केवल धन कमाना नहीं, बल्कि संस्कारों के माध्यम से समाज और जीव-जंतुओं की सेवा करना है। प्राचार्य प्रो. ओपी राय ने एनएसएस को महाविद्यालय के रचनात्मक कार्यों का दर्पण बताया।
समारोह के दौरान सत्र 2023-2025 में 240 घंटे की सेवा पूरी करने वाले स्वयंसेवकों को अतिथियों ने प्रमाण पत्र वितरित किए। इस दौरान डॉ. राजीव यादव, चीफ प्रॉक्टर प्रो. आलोक खरे, पार्षद हरिशंकर, प्रो. रविंद्र बंसल, प्रो. नीरज राठौर, विनीत यादव आदि मौजूद रहे।