फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Demand to extend the Rosa-Bareilly MEMU service to Moradabad and provide a halt at Bhitaura.

Bareilly News: रोजा-बरेली मेमू को मुरादाबाद तक चलाने और भिटौरा में ठहराव देने की मांग

Mon, 22 Jun 2026 01:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 22 Jun 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Demand to extend the Rosa-Bareilly MEMU service to Moradabad and provide a halt at Bhitaura.
फतेहगंज पश्चिमी। भिटौरा रेलवे स्टेशन पर इंटरसिटी ट्रेन रुकने से यात्रियों को परेशानी होती है। स्थानीय लोगों ने रेल प्रशासन से रोजा-बरेली मेमू (64175) को मुरादाबाद तक चलाने की मांग की है। साथ ही भिटौरा स्टेशन पर इस ट्रेन के ठहराव का भी आग्रह किया है।
विज्ञापन

राजकुमार सिंह, मोहित माथुर, मनोज माथुर और आकाश समेत कई लोगों ने मांग की है कि इंटरसिटी ट्रेन सुबह करीब पांच बजे पहुंचती है। इससे सैकड़ों गांवों और नगर पंचायतों के करीब 250 बाशिंदे दिल्ली, रामपुर, मुरादाबाद और हरिद्वार की प्रतिदिन यात्रा करते हैं। यदि किसी यात्री की ट्रेन छूट जाती है, तो उसे दिल्ली जाने के लिए तीन गुना से अधिक किराया देना पड़ता है। राजेश गंगवार और आकाश गंगवार ने बताया कि इंटरसिटी का दिल्ली का किराया 110 रुपये है, जबकि रोडवेज बसें 350 से 400 रुपये वसूलती हैं।
विज्ञापन

बताया कि रोजा-बरेली मेमू ट्रेन सुबह 5:45 बजे चलकर 9:00 बजे बरेली जंक्शन पहुंच जाती है। इसके बाद यह ट्रेन पूरे दिन बरेली जंक्शन के यार्ड में खड़ी रहती है। शाम 8:00 बजे यह बरेली से रोजा के लिए रवाना होती है। यात्रियों का कहना है कि ट्रेन के पूरे दिन यार्ड में खड़े रहने से जनता को कोई लाभ नहीं मिलता। यदि इसे मुरादाबाद तक चलाया जाए, तो यात्रियों के समय और पैसे दोनों की बचत होगी। ट्रेन को भिटौरा रेलवे स्टेशन पर रोकने की भी मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
जनहित का मुद्दा है। भिटौरा स्टेशन पर इस ट्रेन के ठहराव और मुरादाबाद तक विस्तार की मांग के संबंध में रेलमंत्री से बात करेंगे। मांग पूरी करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। - डॉ. डीसी वर्मा, विधायक, मीरगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed