{"_id":"683236056cddf11c520670d3","slug":"demand-for-action-against-the-student-who-threatened-to-kill-the-professor-bareilly-news-c-4-bly1015-647591-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: प्रोफेसर को जान से मारने की धमकी देने वाले छात्र पर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: प्रोफेसर को जान से मारने की धमकी देने वाले छात्र पर कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज शिक्षक संघ ने बीते दिनों एक परीक्षार्थी द्वारा अंग्रेजी विभाग के प्रोफेसर को धमकाने के मामले में अब तक कार्रवाई न होने पर आक्रोश जताया है। कॉलेज प्रशासन की ओर से जल्द विधिक कार्रवाई न किए जाने पर परीक्षा कार्य में सहयोग न करने का निर्णय लिया।
भौतिकी विभाग के पीएलटी कक्ष में शनिवार को आयोजित संघ की बैठक में शिक्षकों ने अंग्रेजी विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. आनंद सागर के साथ परीक्षा के दौरान अभद्रता के मामले पर नाराजगी जताई। शिक्षकों ने कहा कि जिस तरह से अराजक तत्व शिक्षकों पर हमलावर हो रहे हैं, उस पर अंकुश लगाने के लिए सख्त निर्णय लिया जाना चाहिए।
छात्र पर अब तक कार्रवाई न होने से प्रतीत होता है कि शिक्षकों के सम्मान की कोई चिंता नहीं। अगर सप्ताह भर में परीक्षार्थी पर कार्रवाई न हुई तो परीक्षा कार्यों में शिक्षक सहयोग नहीं करेंगे। साथ ही, सोमवार को प्राचार्य से प्रकरण पर मंथन का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
बैठक में बरेली कॉलेज शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. गजेंद्र पाल सिंह, रूटा महासचिव प्रो. स्वदेश सिंह, शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष प्रो. ओमकार, स्थापना प्रभारी डॉ. दयाराम, कोषाध्यक्ष डॉ. आशा सिंह, प्रो. ऋतु अग्रवाल, प्रो. भूपेंद्र सिंह, प्रो. अनूप कुमार व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो