फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Deliberations held on strengthening the organization and election strategy at the BJP booth presidents' conference.

Bareilly News: भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में संगठन मजबूती और चुनाव रणनीति पर किया मंथन

Thu, 23 Jul 2026 01:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 23 Jul 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Deliberations held on strengthening the organization and election strategy at the BJP booth presidents' conference.
बरेली। भाजपा ने बुधवार को विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किए। इन सम्मेलनों का मुख्य उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करना था। 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन


फरीदपुर में वरिष्ठ नेताओं ने बूथ अध्यक्षों को पार्टी की असली रीढ़ बताया। कार्यक्रम में पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, जिला प्रभारी दोदराम कुशवाह, ईशान ग्वाल, ब्लॉक प्रमुख सोनम ग्वाल, जिला उपाध्यक्ष ओमबीर सिंह गुर्जर, जिला मंत्री राजेंद्र सोनकर, जिला कोषाध्यक्ष नवीन शर्मा, भाजपा नेता छत्रपाल दिवाकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बहेड़ी में हाईवे स्थित एक रिसॉर्ट में हुए सम्मेलन में 442 बूथ अध्यक्ष शामिल हुए। मुख्य अतिथि डीपी भारती ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष आलोक गंगवार ने किया। सम्मेलन की व्यवस्थाओं का दायित्व दुष्यंत गंगवार ने संभाला। जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा ने बूथ सशक्तीकरण और संगठन की मजबूती पर चर्चा की। जिला पदाधिकारी, शेरगढ़ व बहेड़ी के ब्लॉक प्रमुख, फरीदपुर अध्यक्ष देवदत्त राजपूत, सांसद प्रतिनिधि रवि मल्होत्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवाबगंज में बरेली-पीलीभीत हाईवे पर राजघाट के पास एक अस्पताल में सम्मेलन हुआ। इसमें आगरा की महापौर हेमलता दिवाकर ने विधानसभा चुनाव में जीत के लिए बूथ अध्यक्षों की भूमिका महत्वपूर्ण बताई। उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया। महापौर ने संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने का भी आग्रह किया। विधायक डॉ. एमपी आर्य ने बूथ अध्यक्षों व मंडल अध्यक्षों से सरकारी योजनाओं को जनता के बीच ले जाने को कहा।
भोजीपुरा के दिव्यानंद आश्रम में सम्मेलन हुआ। बृज क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री राकेश मिश्रा अनावा ने बूथों को भाजपा संगठन की रीढ़ बताया। उन्होंने बूथ अध्यक्षों से सक्रिय भूमिका निभाने और मासिक बैठकें आयोजित करने को कहा। एमएलसी बहोरन लाल मौर्य ने बूथों की मजबूती को प्रत्याशी की जीत-हार का आधार बताया। विधानसभा संयोजक महिपाल सिंह गंगवार ने प्रत्येक बूथ की समीक्षा की। इस अवसर पर शेरगढ़ के अध्यक्ष बुद्धसेन मौर्य समेत कई मंडल अध्यक्ष और बूथ कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।
आंवला में रामनगर रोड स्थित बरात घर में सम्मेलन हुआ। ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष अशोक भारती इसमें मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ संगठन की मजबूती और बूथ सशक्तीकरण पर विस्तार से चर्चा की। पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने भी संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की अपील की। सम्मेलन में पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक और बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।

मीरगंज में भाजपा के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में 2027 के विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई। पीलीभीत के निवर्तमान जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने कहा कि बूथ अध्यक्ष पार्टी की रीढ़ हैं। प्रत्येक कार्यकर्ता को केंद्र, प्रदेश सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाकर बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने और नए मतदाता जोड़ने पर जोर दिया। बूथ प्रबंधन और सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी। सभी ने भाजपा को फिर विजयी बनाने, संगठन सर्वोपरि और मेरा बूथ–सबसे मजबूत के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed