फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Delhi sex racket operator arrested for kidnapping Bhojipura's teenager

भोजीपुरा की किशोरी के अपहरण में दिल्ली की सेक्स रैकेट संचालिका गिरफ्तार

Wed, 08 Jul 2020 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
Delhi sex racket operator arrested for kidnapping Bhojipura's teenager
पकड़ी गई आरोपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

उसके दो गुर्गों को भी जेल भेजा, पुलिस ने किशोरी को हरियाणा से बरामद किया

विज्ञापन
बरेली। भोजीपुरा पुलिस ने एक किशोरी के अपहरण के मामले में दिल्ली की सेक्स रैकेट संचालिका और उसके दो गुर्गों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पिछले साल दर्ज हुए इस मामले में विवेचना के बाद इनके नाम सामने आए थे। पुलिस ने किशोरी को हरियाणा से बरामद किया था। उसके कथित प्रेमी और हरियाणा में उसे शरण देने वाले एक व्यक्ति को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
थाना भोजीपुरा क्षेत्र के एक गांव की किशोरी का वर्ष 2019 में अपहरण हो गया था। घटना की रिपोर्ट भोजीपुरा थाने में अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई गई थी। छानबीन में किशोरी के प्रेमी शहादत का नाम प्रकाश में आया था। पता चला था कि किशोरी हरियाणा में है। हरियाणा से किशोरी को बरामद कर लिया गया और उस व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया गया, जिसके घर में किशोरी को रखा गया था। पुलिस ने इन दोनों को जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

इन दोनों से की गई पूछताछ में पुलिस के सामने काजल और यश का नाम सामने आया, लेकिन इन दोनों का कोई पता नहीं मिला, लेकिन पुलिस लगातार इनकी तलाश करती रही। सोमवार को मुखबिर से पुलिस को इनके बारे में सूचना मिली। इस पर पुलिस ने बिलवा पुल के पास से काजल पत्नी सत्यनारायण भारद्वाज निवासी शास्त्री पार्क ई-29 थाना उस्मानपुर नई दिल्ली और उसके दो सहयोगी यश उर्फ इजहार और दिलशाद पुत्रगण जमील अहमद निवासी मोहल्ला सराय, थाना सुभाषनगर बरेली को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में सामने आया कि दोनों अभियुक्तों ने किशोरी के साथ दुराचार किया था। किशोरी को काजल ही अगवा करके ले गई थी। काजल दिल्ली और हरियाणा में सेक्स रैकेट चलाती है। वह किशोरियों को अपने गुर्गों से प्रेमजाल में फंसवाती है और फिर अगवा करके देह व्यापार के धंधे में धकेल देती है। पुलिस ने इस मामले में पूछताछ के बाद दुष्कर्म और देह व्यापार की धाराएं जोड़ी हैं। पाक्सो एक्ट भी लगाया है। तीनों आरोपियों को मंगलवार को जेल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला काजल के पास से बरामद मोबाइल की कॉल डिटेल की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed