फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Delhi blast a failure of intelligence system and Bareilly riot a failure of district administration: Akhilesh

दिल्ली धमाका खुफिया तंत्र की और बरेली बवाल जिला प्रशासन की नाकामी : अखिलेश

Fri, 14 Nov 2025 03:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 03:05 AM IST
विज्ञापन
Delhi blast a failure of intelligence system and Bareilly riot a failure of district administration: Akhilesh
बरेली। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि लाल किला देश की आजादी का प्रतीक है। वहां धमाका होना खुफिया तंत्र की नाकामी बयां कर रहा है। प्रधानमंत्री ने देश को आश्वासन दिया है कि साजिश करने वालों का पर्दाफाश होगा। देखते हैं आगे क्या होगा? बरेली में 26 सितंबर को हुए बवाल को प्रशासन की नाकामी बताया। कहा कि बरेली के डीएम कटेहरी में भाजपा के जिलाध्यक्ष बनकर काम कर रहे थे। ऐसे में लोकतंत्र कैसे मजबूत हो सकता है? वह बृहस्पतिवार को शहर प्रवास के दौरान होटल ग्रैंड निर्वाणा में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

पूर्व सीएम ने कहा कि सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार और फेक एनकाउंटर भाजपा सरकार में हुए हैं। एसआईआर का मकसद जनता का ध्यान महंगाई, बेरोजगारी आदि मुद्दों से भटकाना है। भाजपाई खुद को भगवान से भी ऊपर मानते हैं। जिलों, स्टेडियमों का नाम बदल रहे हैं। बिजली कारखाना नहीं लगा, पर बिजली महंगी कर दी। सोने की महंगाई से शादी मुश्किल है। भाजपा बताए कि राशन लाभार्थियों की प्रति व्यक्ति आय क्या है? भारत का क्षेत्रफल वर्ष 2014 में क्या था और 2025 में क्या है? देश का बाजार चीन को सौंप दिया है।
विज्ञापन

सपा मुखिया ने कहा कि हमने नोएडा, ग्रेटर नोएडा, लखनऊ में स्टेडियम बनाया। भाजपा ने विकास का कोई कार्य नहीं किया। चुनाव में बेइमानी के मुद्दे पर कहा कि इस बार चुनाव में सपाई सीसी कैमरे की तरह निगरानी करेंगे। पीडीए प्रहरी बनकर नजर रखेंगे। चुनाव आयोग अपना काम छोड़ राजनीतिज्ञों को परेशान कर रहा है। एसआईआर से हमें डरना नहीं, बल्कि डटे रहना है। पिछली बार रामपुर, मुरादाबाद, कुंदरकी में लाखाें लोग वोट नहीं डाल सके थे। इसकी शिकायत की, पर कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी का ढिंढोरा, सड़क पर घूमते दिखे गधेसपा मुखिया ने कहा कि बरेली स्मार्ट सिटी है, लेकिन जनता जाम, सॉलिड वेस्ट, बिजली कटौती जैसी समस्याओं और बुलडोजर कार्रवाई से त्रस्त है। डेलापीर मंडी के पास तीन गधे घूमते दिखे। सपा की सरकार बनने पर बरेली का मेनिफेस्टो बनाया जाएगा। खेल सुविधाएं बढाएंगे। इससे पहले सपाइयों ने फूल माला पहनाकर पार्टी अध्यक्ष का स्वागत किया। वह पूर्व जिलाध्यक्ष अगम मौर्य के आवास गए। फिर अताउर्रहमान की बेटी डॉ. करीना और दामाद डॉ. फैज को विवाह की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद उन्होंने पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव, प्रेमनगर निवासी राजेश मलिक, पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार, पूर्व एमएलसी वसीम बरेलवी, पूर्व विधायक सुल्तान बेग के आवास पहुंचकर उनसे बातचीत की। पूर्व सांसद वीरपाल के घर पर सपा अध्यक्ष ने रुद्राक्ष का पौधा लगाया। इस दौरान आंवला सांसद नीरज मौर्य, सपा के प्रदेश सचिव मलखान सिंह, जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन, जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव, प्रदेश प्रवक्ता मुहम्मद साजिद सहित अन्य जनप्रतिनिधि व पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
सुरक्षाकर्मियों ने कार्यकर्ताओं को होटल से निकाला
शादी समारोह में आए अखिलेश यादव से मिलने के लिए पार्टी के तमाम कार्यकर्ता भी होटल पहुंच गए, लेकिन प्रमुख पदाधिकारी ही उनसे मिल सके। कई सपा कार्यकर्ताओं को सुरक्षाकर्मियों ने धक्का मारकर होटल से बाहर निकाल दिया। शादी समारोह में शामिल होने के बाद अखिलेश यादव सीबीगंज के मथुरापुर स्थित सपा विधायक शहजिल इस्लाम के फार्म हाउस पर पहुंचे। यहां भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। उनसे मिलने के लिए कार्यकर्ताओं में जमकर धक्का-मुक्की हुई। दस मिनट ठहरकर वह कार्यकर्ताओं से मिले बगैर ही चले गए।

आजम खान समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता समारोह में हुए शामिल
बहेड़ी विधायक अताउर्रहमान की बेटी के वैवाहिक समारोह में शुभकामनाएं देने के लिए सपा के वरिष्ठ नेता देर रात तक पहुंचते रहे। रात करीब नौ बजे प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान और सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल समेत प्रदेश के कई वरिष्ठ नेताओं ने पहुंचकर आशीर्वाद दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed