{"_id":"5918b32d4f1c1b0f3c851849","slug":"delayed-examination-giving-did-not-get-entry","type":"story","status":"publish","title_hn":"देरी से पहुंचे परीक्षा देने, नहीं मिली एंट्री ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देरी से पहुंचे परीक्षा देने, नहीं मिली एंट्री
बरेली।
Updated Mon, 15 May 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
Delayed examination Giving, Did not Get Entry
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
रुहेलखंड विश्वविद्यालय की एलएलबी, एलएलएम और एमएड की प्रवेश परीक्षा रविवार को पांच कॉलेजों में 13 केंद्रों पर हुई। परीक्षा को लेकर इस बार काफी सख्ती रही। पहली पाली की परीक्षा सुबह आठ से ग्यारह बजे तक थी। परीक्षा शुरू होने के आधा घंटे बाद तक प्रवेश की अनुमति थी पर काफी छात्र साढ़े आठ बजे के बाद पहुंचे, जिससे उनको प्रवेश नहीं दिया गया। बरेली कॉलेज से ही कई छात्र मायूस होेकर लौटे। इसके अलावा केसीएमटी, ज्योति कॉलेज, महाराजा अग्रसेन और विवि कैंपस में भी देरी से पहुंचे छात्रों को प्रवेश नहीं दिया गया। सुबह एलएलबी में 6024 और एलएलएम में 744 छात्र पंजीकृत थे, जिसमें औसतन बीस फीसदी गैर हाजिर रहे। अपराह्न एक से चार बजे तक एमएड की प्रवेश परीक्षा हुई, जिसमें 2165 छात्र पंजीकृत थे। इसमें भी करीब बीस फीसदी परीक्षा में शामिल नहीं हो सके। कुलसचिव साहब लाल मौर्या ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्वक हुई। अब एमएससी की प्रवेश परीक्षा 20, 21 और 22 मई को होगी।
सात अंक के रोलनंबर, ओएमआर शीट पर कॉलम में आए छह
ओएमआर शीट पर रोल नंबर भरने के लिए छह कॉलम दिए गए थे, इस पर छात्र हैरान थे क्योंकि उनका रोल नंबर सात अंकों का था। छात्रों ने इसकी शिकायत कक्ष निरीक्षकों से की। बात विवि प्रशासन तक पहुंची। बाद में तय हुआ कि रोल नंबर का शुरू का एक अंक हटा दिया जाए। इसी अनुसार छात्रों ने अपना रोल नंबर शीट पर डाला।