{"_id":"6600e778608467b88208a166","slug":"dehradun-lucknow-vande-bharat-express-will-start-from-tuesday-2024-03-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Vande Bharat: मंगलवार से दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, लखनऊ-बरेली के बीच तेजी से हो रही बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vande Bharat: मंगलवार से दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, लखनऊ-बरेली के बीच तेजी से हो रही बुकिंग
Mon, 25 Mar 2024 08:26 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 25 Mar 2024 08:26 AM IST
सार
वंदे भारत एक्सप्रेस की चेयरकार श्रेणी में बरेली-लखनऊ के बीच किराया 810 रुपये और एग्जीक्यूटिव श्रेणी में 1495 रुपये है। मंगलवार से इस सेमी हाई स्पीड ट्रेन का संचालन शुरू हो रहा है। इसके लिए तेजी से टिकट बुकिंग हो रही है।
विज्ञापन
वंदे भारत एक्सप्रेस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देहरादून-लखनऊ के बीच सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन मंगलवार 26 मार्च से शुरू हो जाएगा। रविवार देर शाम तक ट्रेन में बरेली-लखनऊ, लखनऊ-बरेली और बरेली-देहरादून के बीच काफी सीटें खाली थीं। हालांकि होली के दौरान नियमित ट्रेनों में लगातार बढ़ रही वेटिंग के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस में भी बुकिंग बढ़ रही है।
विज्ञापन
वंदे भारत एक्सप्रेस की चेयरकार श्रेणी में बरेली-लखनऊ के बीच किराया 810 रुपये और एग्जीक्यूटिव श्रेणी में 1495 रुपये है। दूसरी ओर नियमित ट्रेनों के एसी तृतीय श्रेणी में 505 से 550 और प्रथम श्रेणी में 1175 रुपये किराया है। इस कारण वंदे भारत के स्थान पर यात्री पहले दूसरी ट्रेनों में टिकट बुक करा रहे हैं।
विज्ञापन
बरेली-लखनऊ के बीच 26 मार्च को चेयरकार में काफी संख्या में सीटें रिक्त हैं। बरेली-देहरादून के बीच भी यही स्थिति है। वहीं लखनऊ-बरेली और लखनऊ-देहरादून के बीच खाली सीटों की संख्या कम है। मुख्य वाणिज्य निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि सीट बुकिंग की गति ठीक है। उम्मीद है कि 26 मार्च तक सभी सीटें बुक हो जाएंगी।
विज्ञापन
रविवार को ऐसी रही टिकटों की उपलब्धता
दिनांक चेयरकार एजक्यूटिव
बरेली-लखनऊ लखनऊ-बरेली
26 मार्च 122 07 85 04
27 मार्च 221 02 26 08
28 मार्च 233 03 126 04
29 मार्च 212 18 110 0
30 मार्च 254 22 212 15
31 मार्च 101 08 62 04
दिनांक चेयरकार एजक्यूटिव
बरेली-लखनऊ लखनऊ-बरेली
26 मार्च 122 07 85 04
27 मार्च 221 02 26 08
28 मार्च 233 03 126 04
29 मार्च 212 18 110 0
30 मार्च 254 22 212 15
31 मार्च 101 08 62 04