फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   degree of 1600 students still stuck due to who absent in the examination

Bareilly News: परीक्षा से गैरहाजिर 1600 विद्यार्थियों की अब तक अटकी है डिग्री, नौकरी के लिए भी तरसे

Thu, 19 Jan 2023 01:55 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 19 Jan 2023 01:55 PM IST
सार

जिन विद्यार्थियों ने स्नातक की पढ़ाई के दौरान शारीरिक शिक्षा की प्रयोगात्मक परीक्षा नहीं दी थी, उनकी डिग्री अब तक जारी नहीं हुई है। ऐसे छात्रों को प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए मौका दिया जा रहा है। 

विज्ञापन
degree of 1600 students still stuck due to who absent in the examination
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय

विस्तार

तीन साल तक स्नातक की पढ़ाई के दौरान एक बार भी खेलकूद और शारीरिक शिक्षा की परीक्षा में न बैठने वाले करीब 16 सौ विद्यार्थियों की डिग्री अब तक जारी नहीं हुई है। लिहाजा, वे नौकरियों समेत आगे की पढ़ाई से भी वंचित रहे। बरेली कॉलेज प्रशासन के मुताबिक उस दौरान अनिवार्य विषय के तौर पर दर्ज विषय की परीक्षा का बैक पेपर देने के लिए मौका नहीं मिला था। लिहाजा, विद्यार्थी डिग्री से वंचित रहे।

विज्ञापन


स्नातक के तीन साल के पाठ्यक्रम के दौरान प्रथम, द्वितीय या तृतीय वर्ष में से किसी भी वर्ष की परीक्षा के दौरान अनिवार्य विषय के तौर पर शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद की प्रयोगात्मक परीक्षा देनी होती है। इसमें बीए, बीएससी, बीकॉम सभी पाठ्यक्रमों में से 16 सौ विद्यार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। लिहाजा, उनके परीक्षा परिणाम तो घोषित हुआ मगर डिग्री नहीं बनाई जा सकी। डिग्री न जारी होने से वे किसी नौकरी के लिए आवेदन भी नहीं कर सकें होंगे, स्नातकोत्तर की पढ़ाई भी प्रभावित रही होगी, ऐसी आशंका बरेली कॉलेज के शिक्षकों ने जताई है। ऐसे में उनके कॅरियर प्रभावित होने की भी आशंका है।
विज्ञापन


पिछले दिनों रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से अनिवार्य विषय के तौर पर दर्ज खेलकूद और शारीरिक शिक्षा की प्रयोगात्मक परीक्षा से छूटे विद्यार्थियों की परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए गए। बरेली कॉलेज ने पिछले 15 साल के सत्र (2007 से लेकर 2022) तक के विद्यार्र्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा कराने का कार्यक्रम भी जारी कर दिया था। बुधवार को सत्र 2007-08 की परीक्षा थी, पर कोई विद्यार्थी नहीं पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंकतालिका लेकर पहुंचना है क्रीड़ा विभाग

बरेली कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर ओपी राय के मुताबिक बीए, बीएससी, बीकॉम के प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के सभी विद्यार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। इसमें वे विद्यार्थी शामिल हो सकते हैं, जो किन्हीं वजहों से तत्कालीन परीक्षा में शामिल नहीं हो सके थे। उन सभी विद्यार्थियों को अंकतालिका की छायाप्रति को लेकर क्रीड़ा विभाग में पहुंचना होगा। नियमानुसार परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। निर्धारित तिथि पर सुबह दस से दोपहर दो बजे तक खेलकूद एवं शारीरिक शिक्षा की प्रयोगात्मक परीक्षा होगी।

प्रयोगात्मक परीक्षा की निर्धारित तिथियां

मीडिया प्रभारी प्रोफेसर एसी त्रिपाठी के मुताबिक जारी कार्यक्रम के अनुसार सत्र 2009 से 2010 की प्रयोगात्मक परीक्षा 18 जनवरी, सत्र 2011 से 2012 तक की 19 जनवरी, 2012 से 2013 तक की 20 जनवरी, सत्र 2014 से 2015 तक की 21 जनवरी, सत्र 2016 की 23 जनवरी, सत्र 2017 से 2018 की 24 जनवरी, सत्र 2019 से 2020 तक की 27 जनवरी, सत्र 2021 से 2022 तक की प्रयोगात्मक परीक्षा 28 जनवरी को होगी। परीक्षा कार्यक्रम में अब किसी तरह को कोई संशोधन नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed