फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Deepotsav begins with Dhanteras bareilly market will boom

Bareilly News: धनतेरस के साथ दीपोत्सव का शुभारंभ, बरेली के बाजार में छाई रौनक, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

Tue, 29 Oct 2024 09:57 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 29 Oct 2024 09:57 AM IST
सार

Dhanteras 2024: धनतेरस के साथ मंगलवार को दीपोत्सव का शुभारंभ हो गया है। इस दौरान जहां लोग घर में सुख-समृद्धि के लिए मान्यतानुसार खरीदारी करेंगे, वहीं बाजार पर धनवर्षा होगी। 

विज्ञापन
Deepotsav begins with Dhanteras bareilly market will boom
दिवाली के लिए सजावट का सामान खरीदती युवतियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में दीपोत्सव पर सराफा से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल्स, रियल एस्टेट और बर्तन बाजार की चमक और खनक दोनों बढ़ गई है। धनतेरस पर बाजारों में भारी भीड़ उमड़ेगी। सभी सेक्टरों में ग्राहकों की आवाजाही को देखते हुए अबकी बार कारोबारियों ने बीते वर्ष से दो सौ करोड़ रुपये ज्यादा (करीब आठ सौ करोड़ रुपये) का कारोबार होने का अनुमान जताया है।

विज्ञापन


मान्यता है कि धनतेरस के दिन शुभ मुहूर्त में जो सामान खरीदा जाता है, उसकी सकारात्मक ऊर्जा से परिवार में सुख-समृद्धि आती है। इस दिन बाजार में पहुंचने वाला प्रत्येक व्यक्ति कोई न कोई सामान खरीदकर ही घर लौटता है। इसमें सोने, चांदी के गहने, गिन्नी, पुराने सिक्के, बर्तन, होम एप्लायंसेस, इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों की खरीद के साथ गृह प्रवेश और बैनामे भी खूब होते हैं। गहने, ऑटोमोबाइल्स की एडवांस बुकिंग है। रियल एस्टेट सेक्टर में बैनामें के लिए निबंधन कार्यालय में खरीदारों ने रिकॉर्ड स्लॉट बुक किए हैं। खाद्य प्रतिष्ठानों में भी रौनक है।  
विज्ञापन


आज घर पहुंचेंगी आठ सौ कारें और तीन हजार बाइकें
ऑटोमोबाइल्स कारोबारी अल्पित अग्रवाल के मुताबिक धनतेरस पर डिलीवरी लेने के लिए कारों की रिकॉर्ड बुकिंग हुई है। मंगलवार को जिले में करीब छह सौ कारों की डिलीवरी होने का अनुमान है। पेट्रोल कारों की बुकिंग ईवी और हायब्रिड से भी ज्यादा है। कारोबारी अर्चित सेठी के मुताबिक जिले में करीब तीन हजार से ज्यादा बाइकें डिलीवर होंगी। इसमें स्पोटर्स लुक में स्टैंडर्ड बाइक की ज्यादा बुकिंग हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Deepotsav begins with Dhanteras bareilly market will boom
बर्तन की दुकान में ग्राहकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

फूल व तांबे के बर्तनों की मांग ज्यादा
बर्तन कारोबारी वरुण मनचंदा के मुताबिक अब पीतल, एल्युमिनियम के बजाय लोग तांबे और फूल के बर्तनों की ज्यादा खरीदारी कर रहे हैं, क्योंकि इन धातुओं में खाद्य पदार्थों के सेवन से शरीर में क्षारीय गुण बढ़ते हैं। इसके अलावा ब्रांडेड बर्तनों की भी जमकर बिक्री का अनुमान है। तांबे के नॉन स्टिक बर्तन ट्रेंड में हैं। इन पर कंपनी की ओर से गारंटी भी है।

हल्के वजन और कम कैरट के भी गहने 
सोने की बढ़ती कीमतों के चलते अब बाजार में हल्के वजन और कम कैरट यानी 16, 18, 20 कैरट के गहने सराफा कारोबारियों ने मंगा रखे हैं। कोलकाता, मुंबई, मेरठ की हल्के वजन में डिजाइनर गहनों का स्टॉक है। टेंपल डिजाइन गहने भी हैं। क्षमतानुसार लोग खरीदारी करेंगे। ईयर रिंग, रिंग, चेन, ब्रेसलेट की मांग ज्यादा होगी। चांदी की पायल, सिक्के, कड़े, चेन, लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा, बर्तन की मांग ज्यादा होगी।

Deepotsav begins with Dhanteras bareilly market will boom
लक्ष्मी गणेश की मूर्तियां खरीदती महिला व युवतियां - फोटो : अमर उजाला

सिक्कों को परखकर करें खरीदारी
सराफा कारोबारी सुदेश अग्रवाल के मुताबिक धनतेरस पर गहनों के साथ ही सोने-चांदी के सिक्कों की भी जबरदस्त मांग होती है। बाजार में पुराने सिक्कों का भरपूर स्टॉक है, पर लोगों को खरीदते समय उन्हें परखने का सुझाव दिया है। साथ ही, नए सिक्कों पर हाॅलमार्क की मुहर देखने के लिए भी कहा है, ताकि खरीदारी जेब पर भारी न पड़े।

कपड़ा, पूजन सामग्री और किराना बाजार में उछाल
कपड़ा कारोबारी नरेंद्र गुप्ता के मुताबिक धनतेरस पर धातुओं की खरीदारी के साथ कपड़े की भी जमकर बिक्री होती है। त्योहार पर नए कपड़े खरीदने की परंपरा है। वहीं, सर्दियों की सुगबुगाहट से साड़ी, सूट, कुर्ता आदि की बिक्री होती है। धनतेरस के दिन पूजन सामग्री की भी खरीदारी जमकर होगी। वहीं, त्योहार पर घर में पकवान बनाने के लिए किराना कारोबार में भी बेहतर कारोबार का अनुमान है।

धनतेरस पर खुलेगा कार्यालय, होंगे बैनामे
एआईजी स्टांप तेज सिंह यादव के मुताबिक धनतेरस पर बैनामों के लिए स्लॉट फुल हैं। सदर प्रथम, द्वितीय कार्यालय में 99-99, तहसील स्तर के निबंधन कार्यालय में 66-66 स्लॉट हैं। ऐसे में धनतेरस के दिन देर शाम तक निबंधन कार्यालयों में कामकाज होगा। जिले में करीब छह सौ बैनामे होने का अनुमान है। कोई दिक्कत न हो, इसके लिए जरूरी व्यवस्थाओं के निर्देश संबंधित रजिस्ट्रार को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed