{"_id":"5c220a46bdec22569e11333d","slug":"deep-tunnel-in-firing-range-at-bareilly","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: फायरिंग रेंज में गहरी सुरंगें मिलने से सेना में हड़कंप, पांच पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: फायरिंग रेंज में गहरी सुरंगें मिलने से सेना में हड़कंप, पांच पकड़े गए
Tue, 25 Dec 2018 04:15 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 25 Dec 2018 04:15 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली में कड़ी सैन्य सुरक्षा से घिरी फायरिंग रेंज में कई सालों से बड़े पैमाने पर सरकंडों का कटान कर रहे पांच लोगों के पकड़े जाने के बाद किए गए मौका मुआयने के दौरान यहां सुरंगनुमा गहरे गड्ढे पाए जाने की घटना ने सेना के अफसरों को बुरी तरह चौंका दिया है।
ये गड्ढे आठ-दस फुट सीधी गहराई के बाद अंदर ही अंदर काफी लंबाई तक खोदे गए थे। इसे सेना की सुरक्षा के लिए खतरा मानते हुए पकड़े गए लोगों को फिलहाल सेना पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया गया है और मिलिट्री विजिलेंस को पूरे मामले की गहन जांच के निर्देश दिए गए हैं।
हरुनगला में करीब चार सौ एकड़ क्षेत्रफल में फैली सेना की फायरिंग रेंज में सरकंडों के घने जंगल भी हैं। यह पूरा इलाका कड़ी सैन्य सुरक्षा से घिरा रहता है।
विज्ञापन
रक्षा संपदा विभाग यहां हर साल सरकंडों की नीलामी भी करता है। काफी समय से रक्षा संपदा विभाग को यहां सरकंडों के अवैध कटान की सूचनाएं मिल रही थीं।

सोमवार को एक सूचना पर रक्षा संपदा विभाग की टीम ने यहां जाल बिछाकर पांच लोगों को सरकंडों का अवैध कटान करते हुए पकड़ लिया। दो ट्रैक्टर ट्रालियों में सरकंडे भी लोड थे। सरकंडों की तस्करी की सूचना पर सेना की क्यूआरटी और विजिलेंस टीम के साथ यहां पहुंचे।
सैन्य अफसरों ने जब इस पूरे इलाके का जायजा लिया तो यह देखकर हैरान रह गए कि यहां तमाम सुरंगनुमा गड्ढे भी खोदे गए थे। खास बात यह कि गड्ढे आठ-दस फुट सीधी गहराई के बाद मोड़ दिए गए थे और अंदर ही अंदर लंबी सुरंग बना दी गई थी।
सरकंडे की तस्करी करते पकड़े गए लोगों को लेकर मौके पर पहुंचे तो वहां दर्जन भर से अधिक गहरे सुरंगनुमा गड्ढे भी मिले। सैन्य अधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया है। छानबीन के बाद ही सुरंगनुमा गड्ढे बनाने के पीछे की वजह बताई जा सकती है।
- पूरन, इंस्पेक्टर मिलिट्री विजिलेंस